फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस के सामने अपहरण के आरोपी ने काटी नस, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी, अस्पताल में कराया भर्ती

Thu, 17 Nov 2022 07:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

UP News : अपहरण के आरोपी ने पुलिस के सामने ही नस काट ली। इससे पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस, Meerut police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में टीपी नगर की युवती के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने गिरफ्तारी के दौरान मौके पर पुलिस के सामने नस काट ली। इससे पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


वहीं, उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए जीडी में भी मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टीपी नगर पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर चंद्रलोक कॉलोनी टीपी नगर निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि आरोपी मनोज निवासी असम हाल पता मेरठ 22 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई रणवीर सिंह को सौंप दी। अधिकारियों के निर्देश पर अपहर्ता की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सेवानिवृत्त DIG के बेटे को बचाने के लिए बड़ा खेल, पुलिस ने मैनेजर को सौंपी पंप की चाबी, ये है मामला

विज्ञापन

तीन घंटे में अपहर्ता की सकुशल गंगानगर से बरामदगी की गई। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के सामने ही ब्लेड से नस काट ली। जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: खतौली उपचुनाव: बयानबाजी तेज, मदन भैया पर मंत्री संजीव बालियान का सियासी हमला, कह डाली बड़ी बात

टीपी नगर इंस्पेक्टर संत शरण सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नस आरोपी ने गिरफ्तारी के दौरान गंगानगर में मौके पर नस काट ली। सख्त कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें