वाटर एटीएम पर हो रहा है डायल 112 का प्रचार
वाटर एटीएम जन जागरूकता के लिए पुलिस, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, प्राकृतिक आपदा की सूचना देने के लिए डायल 112 का प्रचार किया जा रहा है।
सिक्के और स्मार्ट कार्ड से चलता था वाटर एटीएम
वाटर एटीएम से पानी लेने के लिए लोगों को एक रुपये के सिक्के और स्मार्ट कार्ड का प्रयोग करना होता था। स्मार्ट कार्ड का रिचार्ज कैंट बोर्ड ऑफिस में होता था। अब यह पूरी व्यवस्था ठप है।
बोर्ड के पास पैसा नहीं, संचालन के लिए नहीं मिल रही कोई संस्था
धन की कमी के चलते वाटर का एटीएम संचालन नहीं हो पा रहा है। कई बार सामाजिक संस्थाओं को जिम्मेदारी देने का प्रयास किया गया है। लेकिन कोई संस्था आगे ही नहीं आ रही है। प्रयास जारी है। - जयपाल तोमर, प्रवक्ता कैंट बोर्ड