नहीं रुकी चिकित्सा उपकरणों की कालाबाजारी
बाजारों में कोविड में प्रयोग होने वाले उपकरण ऑक्सीमीटर, स्टीमर, थर्मामीटर, नेबुलाइजर, ग्लोकोमीटर, बीपी मशीन का स्टॉक मार्केट में शॉर्ट हो गया है। व्यापारी इन उपकरणों के प्रिंट से भी ऊपर दामों में बेच रहे हैं। कोविड में प्रयोग होने वाली दवाएं और इंजेक्शन भी आउट ऑफ स्टॉक हो गए हैं।
दवाओं और उपकरणों की कालाबाजारी की लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। शहर में किसी भी मेडिकल स्टोर पर आसानी से उपलब्ध होने वाले थर्मामीटर के लिए भी लोगों एक से दूसरी दुकान पर चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। 18 रुपये वाला इलेक्ट्राल का पैकेट भी 100 रुपये तक दिया जा रहा है। कुछ दुकानों में यह उपलब्ध भी नहीं है। मरीज और तीमारदार दुकानों पर भटक रहे हैं।
उपकरण मार्च 2021 मई 2021
ऑक्सीमीटर 1175 4000
स्टीमर 250 1200
थर्मामीटर 100 500
नेबुलाइजर 1500 5000
ग्लूकोमीटर 480 2000
बीपी मशीन 1000 5000
शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं
फूलबाग कॉलानी निवासी राजरानी शर्मा ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। पीड़िता ने बताया कि कचहरी रोड स्थित एक अस्पताल में ऑक्सीजन केन 3500 रुपये में दी गई। इस पर प्रिंट मूल्य 499 है। जरूरत में उन्हें दो केन खरीदनी पड़ी। इसके लिए उन्होंने सात हजार रुपये दिए। खंदक व्यापारी अंकुर गोयल ने बताया कि सभी कोविड उपकरणों का स्टॉक कर लिया गया है। जरूरतमंद लोगों को पांच गुना दाम में यह वस्तु बेची जा रही हैं।