खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. आरके सरोहा के अनुसार कस्बा सहित आसपास के गांवों के करीब 107 नमूनों की जांच कराई गई, जिसमें 12 लोग संक्रमित मिले हैं। मवाना नगर सहित 22 गांवों में 67 कोरोना पॉजिटिव मिले। नगर के मोहल्ला काबली गेट में सबसे अधिक नौ पॉजिटिव मिले। सांधन में तीन, बहजादका में एक, मोड़ खुर्द में एक, तखावली में एक, खेड़ी में दो, भैंसा में एक, झुनझुनी में दो, बिराना में तीन, पिलौना में दो, मवाना खुर्द में दो, रहावती में एक, निलौहा में चार, पाली में एक, धनपुर में दो, जंधेडी में एक, फलावदा में एक, मायापुरी दिल्ली का एक, मुबारिकपुर में एक, निडावली में एक, बिसौला में एक, बातनौर में एक, दरियापुर में एक संक्रमित मिला। नगर के मोहल्ला काबली गेट में नौ, मिल में दो, तक्षशिला कॉलोनी में एक, लक्ष्मीनगर में एक, तिहाई में पांच, मुन्नालाल में पांच, इकरामनगर में एक, हीरालाल में चार, मवाना में तीन, प्रीतनगर में एक, कल्याण सिंह में एक संक्रमित मिला। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि 230 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।
सीएचसी माछरा के अधिकारी राजन भिवानिया ने बताया कि 128 व्यक्तियों की जांच की गई, जिसमें एक पॉजेटिव मिला। अब तक सीएचसी के चार चिकित्सक एवं 12 कर्मचारी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। 165 लोगाें का टीकाकरण किया गया। चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के कोविड-19 की चपेट में आने के कारण कार्य करने में कुछ कठिनाइयां आ रही हैं।
ग्राम प्रधान अमरपुर गांव सैनिटाइज कराया
ब्लाक क्षेत्र के गांव अमरपुर में कोविड-19 से बचाव के लिए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान नीरज काजला पुत्र विजयपाल सिंह ने कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए गांव में अपने खर्चे से सैनिटाइजर का छिड़काव कराया।
बुखार से व्यक्ति की मौत
सोमवार को गांव कैली में 50 वर्षीय व्यक्ति की बुखार से मौत हो गई। गांव कैली निवासी सुंदर त्यागी पुत्र शौराज सिंह बैनामा लेखक थे और हापुड़ तहसील में बैठते थे। परिजनों के अनुसार, चार दिन पहले उन्हें बुखार हुआ तो परिजनों ने निजी चिकित्सकों से इलाज कराया। सोमवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद सुंदर त्यागी की घर पर ही मौत हो गई। परिजनों ने गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
ये भी पढ़ें
. रिकॉर्ड: मेरठ में एक दिन में 23 लोगों की मौत, छह जिलों में मिले 4415 नए संक्रमित मरीज, पढ़िए पूरा अपडेट
. सावधान: महाराष्ट्र-गुजरात के बाद मेरठ में भी पहुंचा ब्लैक फंगस, न्यूटिमा में दो मरीज मिले, ये हैं इसके लक्षण