फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut : अल नूर एक्सपोर्ट्स पर इनकम टैक्स का छापा, हवाला ट्रांजेक्शन के माध्यम से आता था विदेश से पैसा

Sun, 06 Nov 2022 03:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में अल नूर एक्सपोर्ट्स पर आईटी की बड़ी कार्रवाई हुई। यहां स्थित कंपनी अल नूर एक्सपोर्ट्स के मेरठ सहित मुजफ्फरनगर और दिल्ली के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मेरठ, मुजफ्फरनगर और दिल्ली में चली कार्रवाई, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ के अधिकारी छापामारी में शामिल हुए।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में एचएमए ग्रुप और अल नूर एक्सपोर्ट्स सहित विभिन्न मीट एक्सपोर्ट्स के 18 से अधिक ठिकानों पर शनिवार सुबह 7 बजे आईटी द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। दिल्ली से संचालित कंपनी अल नूर एक्सपोर्ट्स के मेरठ सहित मुजफ्फरनगर और दिल्ली के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। छापामारी में आईटी टीम को हवाला ट्रांजेक्शन के पक्के सबूत मिले हैं। खातों में करोड़ों के हेरफेर की जांच कर दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। छापामारी सोमवार तक जारी रहेगी। 
विज्ञापन


दिल्ली सफदरजंग निवासी अजय सूद की कंपनी अल नूर एक्सपोर्ट्स का कार्यालय सी 4/10 द्वितीय तल सफदरजंग विकास क्षेत्र नई दिल्ली में है। इनका एक कोल्ड स्टोर मिक्की हाउस जेल चुंगी जेल रोड मेरठ में है। मेरठ स्थित कोल्ड स्टोर पांच सालों से बंद है। हालांकि शेरनगर जानसठ रोड मुजफ्फरनगर में भी इनका बड़ा मीट प्लांट है। यहां से खाड़ी देशों में भी बड़े पैमाने पर मीट की सप्लाई होती है। अजय सूद के भाई और पार्टनर मिक्की सूद का निधन हो चुका है। अब इनके बेटे कारोबार को संभाल रहे हैं। 

दिल्ली आयकर की टीम ने शुक्रवार शाम मेरठ आयकर की टीम को मेरठ और मुजफ्फरनगर में किसी स्थान पर छापामारी के विषय में जानकारी दी। टीम सुबह सात मेरठ और मुजफ्फरनगर में ठिकानों पर पहुंच गई। मेरठ और गाजियाबाद की एक एक टीम को स्टैंड बाई पर रखा गया। अल नूर एक्सपोर्ट्स का मेरठ जेल रोड पर मिक्की हाउस के नाम कोल्ड स्टोर पर दो घंटे कार्रवाई की गई।

छापामारी में मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली के अधिकारी शामिल रहे। मुफ्फरनगर जानसठ रोड शेरनगर में देर रात तक कार्रवाई जारी रही। विभागीय सूत्रों का कहना है कि मीट का निर्यात कर रही इस कंपनी के पास हवाला ट्रांजेक्शन से पैसा आ रहा है। मीट का एक्सपोर्ट भारी मात्रा में किया जा रहा है। बैंक ट्रांजेक्शन के माध्यम से आई धनराशि बहुत कम है।

यह भी पढ़ें: MEERUT: प्रेमी नौकर के साथ मिलकर बेटी ने की पिता की हत्या, नलकूप पर छिपाया शव, ऐसे खुला राज
विज्ञापन

अल नूर पर पीएनबी का 27 करोड़ कर्ज
अल नूर एक्सपोर्ट्स ने पंजाब नेशनल बैंक से 27 करोड़ 22 लाख 83 हजार 620 रुपये का कर्ज लिया। लोन की स्वीकृति मोदीनगर ब्रांच ऑफिस द्वारा दी गई। खाता गाजियाबाद ऑफिस से संचालित है। बैंक ने किश्त जमा न होने पर 7 सितंबर 2021 को मेरठ जेल चुंगी स्थित मिक्की हाउस पर नोटिस चस्पा किया है। एक जुलाई 2022 तक पैसा जमा करने पर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

कंपनी अल नूर एक्सपोर्ट्स के डायरेक्टर अजय सूद ने कंपनी विस्तार के लिए लगभग 20 करोड़ का लोन लिया। इसमें प्रिया सूद, अनीता सूद, अर्जुन सूद, रेनू सूद और राधिका सूद को भी गारंटर बनाया गया। बैंक को दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर की संपत्ति दिखाई गई।

बैंक सूत्रों के अनुसार लोन की किश्त जमा न करने पर बैंक ने 7 सितंबर 2021 को अल नूर एक्सपोर्ट्स को नोटिस देने के साथ मेरठ जेल चुंगी स्थित मिक्की हाउस पर नोटिस चस्पा किया। नवंबर 2022 तक भी कंपनी द्वारा लोन की रकम नहीं चुकाई गई। अब कंपनी पर लीगल कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें