फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में बरात पर हमला, महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें, दूल्हे ने भागकर बचाई जान, जानें- क्या है पूरा मामला

Sat, 15 May 2021 11:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के एक गांव में बरात पर हमला कर दिया गया। कुछ युवकों ने दूल्हे और उसके भाई के साथ मारपीट कर की। इस दौरान दूल्हे ने भागकर अपनी जान बचाई। युवकों ने महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें भी कीं। जानिए विवाद की वजह क्या थी।
विज्ञापन
मेरठ में बरात पर हमला, दो लोग घायल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के राली चौहान गांव में दो पूर्व ग्राम प्रधानों की चुनावी रंजिश में बरात पर हमला कर दिया। जिसमें दूल्हे समेत उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट हुई है, जिसमें दूल्हे के भाई समेत दो लोग घायल हो गए। बरात में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व लूट की वारदात भी हुई। बरात पर हमले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


गांव राली चौहान निवासी पूर्व प्रधान रविंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम गांव की ही अंजलि पुत्री महेंद्र की शादी थी। गांव मैथना गंगानगर से अशोक के बेटे विनेश की बरात आई हुई थी। जब बरात की चढ़त अंबेडकर भवन के समीप पहुंची तभी वहां खडे़ पूर्व प्रधान चरण के बेटे कुलवंत सिंह और उसके आधा दर्जन से अधिक साथियों ने चुनावी रंजिश में बरात पर हमला बोल दिया। बरातियों में भगदड़ मच गई।

वहीं दूल्हे व उसके भाई जनम सिंह के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की, जिसमें जनम सिंह घायल हो गया। दूल्हे ने दौड़कर एक घर में छिपकर अपनी जान बचाई। मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष से राली चौहान निवासी पूर्व प्रधान चरण सिंह का बेटा कुलवंत सिंह घायल हो गया। सूचना मिलते ही भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी करते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


उधर, दुल्हन की मां गैंदो देवी ने गांव के ही पूर्व प्रधान चरण और उसके बेटे कुलवंत, महकार, मनीष, तारा सिंह, अरविंद, जयभगवान, अनीस उर्फ बिल्लू, भंवर सिंह, बहादुर, अवनीश कुमार, सुबनीश, राजपाल, मोहित, रघुवीर, महेश और अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि हमलावरों ने बरात में आई महिलाओं से मंगलसूत्र व 20 हजार रुपये लूट लिए और अश्लील हरकतें कीं। वहीं पूर्व प्रधान चरण पक्ष की ओर से बरातियों में हो रही आपसी गाली गलौज का विरोध करने पर मारपीट कर कुलवंत सिंह को घायल करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन


एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच कर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें