फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी से विवाद पर पति का पारा हाई, मासूम बेटे संग तीसरी मंजिल पर पहुंचा, आत्महत्या करते देख मचा हड़कंप

Sat, 09 Sep 2023 01:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : शराब पीने के बाद पत्नी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पति का पारा हाई हो गया और वह मासूम बेटे को लेकर तीसरी मंजिल पर पहुंच गया। शोर मचाकर कहने लगा कि मैं आत्महत्या कर रहा हूं। इससे पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब पीकर पत्नी से विवाद हुआ तो पति पांच साल के बेटे को लेकर तीसरी मंजिल पर आत्महत्या करने के लिए पहुंच गया। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सदर बाजार थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां दौड़ पड़ीं। दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे छत से उतारा।

विज्ञापन


सदर बाजार थाना क्षेत्र के मिशन कंपाउंड नील वाली कोठी में हनी का शुक्रवार रात पत्नी से विवाद हो गया। दोनों में बहुत कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ी की हनी अपने पांच साल के बेटे को गोद में लेकर मकान की तीसरी मंजिल पर पहुंच गया। शोर मचाकर कहा कि मैं अपने बेटे के साथ तीसरी मंजिल से कूद कर जान दे रहा हूं। मेरी पत्नी मेरे साथ गलत व्यवहार कर रही है। शोर सुनकर पूरा मोहल्ला जुट गया। 

यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात: सिर कटी लाश देख कांप उठे लोग, धड़ और हाथ की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सदर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को तुरंत मौके पर भेजा। फायर ब्रिगेड की टीम जाल लेकर पहुंची। सदर थाने की पुलिस टीम ने जैसे-तैसे करके दूसरे के मकान से कूदकर हनी के कब्जे से बच्चे को छुड़ाया। समझाने के बाद पुलिस ने हनी को भी नीचे उतार दिया। पुलिस समय से नहीं पहुंचती तो पांच साल के बच्चे के साथ अनहोनी हो सकती थी।

यह भी पढ़ें: बेटी के दर्द पर भर आईं आंखें: पिता ने पाई-पाई जोड़कर किए थे हाथ पीले, पति से लगी ऐसी बीमारी, 'नर्क हुआ जीवन'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें