मेरठ सिविल लाईन थाने मे खडी चोरी की स्कूटी
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के एक घर में हुई चोरी के बाद पुलिस ने जांच ठंडे बस्ते में डाल दी। लेकिन पीड़ित पक्ष चैन से नहीं बैठा। आखिरकार तीन माह बाद लेडीज सूट और स्कूटी के सहारे दो चोर हत्थे चढ़ गए। एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस दोनों आरोपियों से माल बरामद करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार गंगानगर में न्यू शिवलोक कॉलोनी अम्हेड़ा रोड निवासी प्रदीप कुमार सेना में हैं और वर्तमान में दार्जिलिंग में तैनात हैं। 17 जून को उनकी पत्नी मंजू मुजफ्फरनगर स्थित ससुराल गई हुई थीं। तभी चोर उनके घर से स्कूटी के अलावा कपड़े, नकदी, जेवर और कीमती सामान समेत करीब सात लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए थे।