हिजाब दखल ठीक नहीं
हिजाब इस्लाम धर्म का हिस्सा है और इसमें किसी को दखल देना ठीक नहीं है। मुस्लिम छात्राएं स्कूल ड्रेस के ऊपर हिजाब पहनें और स्कूल जाकर हिजाब उतार दें। - इमरान सिद्दीकी, सामाजिक कार्यकर्ता
जाएंगे सुप्रीम कोर्ट
हिजाब पर कर्नाटक हाईकोर्ट का फैसला चौंकाने वाला है। इस्लाम में हिजाब फर्ज है, जिसमें किसी मुस्लिम फिरके को कोई इख्तिलाफ नहीं है। अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। - कारी शफीकुर्रहमान कासमी, खतीब शाही ईदगाह
हिजाब संस्कृति से जुड़ा है
हिजाब मुद्दा धर्म से जुड़ा नहीं, बल्कि संस्कृति से जुड़ा हुआ है। स्कूल में ड्रेस पहनकर हिजाब पहनें और स्कूल जाकर उतार दें, ये सही है। - दुर्दाना अख्तर, अध्यक्ष मुस्लिम महिला संगठन बज्म ए ख्वातीन
स्कूल-कॉलेज में हिजाब उचित नहीं
छात्राओं को स्कूल के हिसाब से ही ड्रेस पहननी चाहिए। किसी भी शिक्षण संस्थान में वहां के माहौल के हिसाब से ही रहना चाहिए। - फरजाना मकसूद, एडीजीसी क्राइम
कैंपस के बाहर निकलने के बाद हिजाब पहन लें
हिजाब हमारी कल्चर में है लेकिन ये अनिवार्य नहीं है। स्कूल-कॉलेजों में ड्रेस कोड तो सबके लिए एक जैसा होता है। हाईकोर्ट का फैसला सही है। -फैजी तरन्नुम, एडवोकेट
यूनिफॉर्म का करें पालन
मैं कान्वेंट स्कूल में पढ़ी हूं, बहुत सी लड़कियां घर से हिजाब पहनकर आती थीं, लेकिन स्कूल गेट के भीतर वह यूनिफॉर्म में ही जाती थीं। इसमें क्या दिक्कत है। - आयशा, छात्रा, एमजेएमसी