फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ रोड पर सबसे अधिक प्रदूषण, 300 पार पहुंचा एक्यूआई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) कम नहीं हो रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। गढ़ रोड सबसे अधिक प्रदूषण वाला इलाका है। मंगलवार को यहां एक्यूआई का स्तर 300 पार पहुंच गया।
विज्ञापन

सर्दियों का मौसम आते ही वायु प्रदूषण बढ़ जाता है। जिसको लेकर ग्रेप सिस्टम लागू किया गया, लेकिन शहर के विभिन्न स्थानों पर कूड़ा जलाने, खुले में रोडी डस्ट पड़े होने व हाईवे निर्माण के दौरान धूल उड़ने से एक्यूआई का स्तर बढ़ रहा है। मंगलवार को शहर का एक्यूआई स्तर 250 रहा। जयभीमनगर सबसे प्रदूषित रहा। यहां का एक्यूआई 320 दर्ज किया गया। गंगानगर में 225 व पल्लवपुरम में 204 एक्यूआई स्तर दर्ज किया गया। एनसीआर में एक्यूआई का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिस कारण राजधानी दिल्ली, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा व नोएडा में हालत ज्यादा खराब है। दिल्ली में एक्यूआई का स्तर 400 पार पहुंचकर 419 दर्ज किया गया। ग्रेटर नोएडा में भी 401, गाजियाबाद में 377 व नोएडा में 392 एक्यूआई स्तर दर्ज किया गया।
रात का तापमान लुढ़का
रात का तापमान लगातार गिर रहा है। मंगलवार को 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन का तापमान 30 डिग्री के पास स्थिर बना हुआ है। सुबह व शाम में ठंड का अहसास बना हुआ है। दिन में धूप भी गुनगुनी लगने लगी है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दिन व रात के तापमान में गिरावट का दौर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें