सपने को पूरा करने के लिए संघर्ष
रेणुका पंवार का कहना है कि उसका सपना बॉलीवुड के लिए गाना है। अभी तक के सफर से वह संतुष्ट है। बहुत सारे लोग मिले हैं, जिन्होंने आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इंटरनेट की दुनिया पर अब बहुत सारे प्लेटफार्म है, जहां अवसर मिलते हैं। बेटियां तब आगे बढ़ेंगी, जब परिवार साथ देंगे। मेरे परिवार ने बहुत साथ दिया है।
‘डीजे बजवा दूंगी-थ्री’ भी ट्रेंड कर रहा
शादी समारोह में धूम मचा रहे ‘52 गज का दामन’ के साथ ही रेणुका का दूसरा गाना ‘डीजे बजवा दूंगी-थ्री’ भी ट्रेंड कर रहा है। रेणुका पंवार ने बताया कि रविवार को यह गाना देश में तीसरे स्थान पर रहा है।
यह भी पढ़ें: अभिनेता मनोज वाजपेयी बताएंगे यूपी के गांव सिनौली के अतीत कही कहानी, महाभारत के रहस्यों से उठेगा पर्दा
बचपन के शौक से मिली पहचान
भाई विक्की पंवार का कहना है कि रेणुका को बचपने से ही गुनगुनाने का शौक था। त्योहारों पर वह भजन गाती थी, इसके अलावा स्कूली कार्यक्रमों में उसकी आवाज को खूब पसंद किया जाता था। शुरूआत में उसने गाने की इच्छा जाहिर की तो उसकी कम उम्र देखकर परिवार सकते में आ गया, लेकिन फिर साथ देने का फैसला किया।
सफलता के पीछे लंबा संघर्ष और इंतजार करना पड़ा। इंडियन आइडियल देखकर उसे गायिकी का शौक चढ़ा। ‘52 गज का दामन’ से मिली कामयाबी रेणुका के करियर में नया मोड़ साबित होगी। इस गीत से रेणुकाको नई पहचान मिली है।
इन्होंने की सराहना
रेणुका पंवार की सुरीली आवाज को अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अभिनेता गोविंदा, राजेंद्र खरकिया, दिलेर खरकिया, सपना चौधरी, हंसराज रेहलन, सलीम जैदी, मुकेश जाजी आदि ने भी सराहा है। सभी ने बधाई दी है।