फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर्स डे पर दोगुनी हुई खुशी: मेडिकल कॉलेज और महिला जिला अस्पताल में हुए महिलाओं के प्रसव

Mon, 09 May 2022 12:38 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में मदर्स डे के मौके पर कई मांओं की खुशी दोगुनी हो गई। नए मेहमान की आमद हुई तो परिवार की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। महिलाओं ने कहा कि बच्चे के जन्म के साथ जिम्मेदारी ही नहीं ममता भी बढ़ गई।
विज्ञापन
मदर्स डे पर बेटियों का हुआ जन्म - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदर्स डे पर रविवार को मेडिकल कॉलेज और महिला जिला अस्पताल में 12 महिलाओं को मां बनने का सुख मिला। जिन 12 बच्चों का जन्म हुआ, उनमें सात पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। नए मेहमान की आमद हुई तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। महिलाओं ने कहा कि बच्चे के जन्म के साथ जिम्मेदारी ही नहीं ममता भी बढ़ गई। इन्हें पढ़ा लिखाकर अच्छा इंसान बनाएंगे। मेडिकल कॉलेज की स्त्री प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. उर्मिला कार्या ने बताया कि सभी बच्चे सेहतमंद हैं और उनकी मां भी ठीक हैं। किसी को कोई परेशानी नहीं है। मदर्स डे पर इन बच्चों का होना खुशी को और भी बढ़ा देता है।

विज्ञापन


बेटे को पढ़ा लिखाकर अफसर बनाऊंगी : गुलनाज 
भूमिया का पुल निवासी गुलनाज को दूसरी बार मां बनने का सुख मिला है। गुलनाज ने बताया कि  पहली बेटी है और अब  बेटे का जन्म हुआ है। गुलनाज का कहना है कि बच्चे के लालन-पालन में कोई कसर नहीं छोड़ूंगी। यही दुआ है कि बच्चा खुशहाल रहे इसे पढ़ा लिखाकर अफसर बनाऊंगी।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी कल आएंगे मेरठ: ये रहेगा पूरा कार्यक्रम, युद्धस्तर पर तैयारी में जुटा प्रशासन, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन

मदर्स डे पर बेटियों का हुआ जन्म - फोटो : amar ujala
अब बेटी-बेटे में फर्क कहां : नौशाबा 
लखीपुरा की रहने वाली नौशाबा भी दूसरी बार मां बनी हैं। उनके बेटी का जन्म हुआ है। पहले उनके बेटा है। नौशाबा कहती हैं कि अब बेटे  और बेटी में फर्क नहीं रह गया है। लोग जागरूक हो गए हैं। बेटी को भी बेटे की तरह ही परवरिश करते हैं। वह भी बेटी की अच्छे से परवरिश करेंगी।

यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: झारखंड की आईएएस पूजा सिंघल का मेरठ से कनेक्शन आया सामने, बना चुकी हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड

पहली बार बनी मां, शब्दों में बयां नहीं कर सकती खुशी 
शेखपुरा की रहने वाली पायल पहली बार मां बनी हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। पायल ने कहा कि मां बनने के सुख के बारे में क्या कहूं। इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। जिम्मेदारी और ममता का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें