बीते पंद्रह दिनों में सोना अपनी अत्यधिक ऊंचाइयों को छू चुका है। अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक मंदी, हमास इजराइल के बीच युद्ध और बढ़ती बेरोजगारी के डर ने अमेरिका सरकार द्वारा फेउरल ब्याज दर में कटौती की और बड़े निवेशकों ने सोने की तरफ रुख कर लिया।
इंडियन बुलियन ट्रेड कारपोरेशन के डायरेक्टर एवं अर्थशास्त्री आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि भारत में चुनाव की सरगर्मी ने भी सोना और चांदी को पंख लगा दिए हैं।
यूनाइटेड ज्वेलर्स एवं मैन्यूफेक्चर फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि सोने ने 65 हजार का आंकड़ा पार कर 65,100 हो गया है। जून से पहले सोने का भाव 68 हजार तक पहुंचने की उम्मीद है।
दो हजार के नोट बंदी के समय सोने ने सर्वाधिक ऊंचाई को छूते हुए 64 हजार का आंकड़ा पार किया था। अब सोना नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
तिथि सोना चांदी
23 फरवरी 63,950 71,300
24 फरवरी 64,150 71,800
28 फरवरी 64,050 71,050
29 फरवरी 64,100 71,300
2 मार्च 64,700 72,450
7 मार्च 65,100 72,500
8 मार्च 65,200 72,900