फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से सामूहिक दुष्कर्म ,वीडियो वायरल की धमकी दे ब्लैकमेल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर कर रहे ब्लैकमेल
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। घटना डेढ़ माह पुरानी है। आरोपी पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। बृहस्पतिवार को आरोपियों ने एक बार फिर महिला को ब्लैकमेल किया। इसके बाद डरी सहमी महिला ने साहस कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। शुक्रवार को परिजन महिला को लेकर भोजपुर थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी व्यक्ति प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। बताया कि उसकी पत्नी होली के त्योहार पर जंगल में बने देवस्थान पर पूजा करने के लिए जा रही थी। आरोप है कि इसी बीच तीन व्यक्तियों ने महिला को जबरन एक खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। आरोपियों ने किसी से भी घटना का जिक्र करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद से आरोपी महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल कर रहे थे। उत्पीड़न से त्रस्त महिला तनाव में रहने लगी। महिला ने अपने मायके वालों को घटना की जानकारी दी। बृहस्पतिवार को एक बार फिर आरोपियों ने महिला को ब्लैकमेल किया। तनाव में आई महिला ने साहस जुटाकर मामले की जानकारी अपने पति को दी। शुक्रवार को परिजन थाने पहुंचे और तहरीर दी। वहीं थानाध्यक्ष मुनीश पारीक का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है। महिला से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें