फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फहीम एटीएम की फरारी में तीन पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फईम उर्फ एटीएम की मुरादाबाद में हुई फरारी के बाद तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिर गई है। अभिरक्षा में पेशी पर ले जाने वाले दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। पेशी में पुलिसकर्मियों की दोबारा ड्यूटी लगाने वाले पुलिस लाइन के मुंशी को भी निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बिजनौर जेल से फईम उर्फ एटीएम को मुरादाबाद कोर्ट में पेशी पर ले जाने वाले सिपाही दिनेश चंद्र शर्मा और राहुल कुमार को निलंबित कर दिया है। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद इन पर कार्रवाई की गई है। जांच में पाया गया कि फहीम उर्फ एटीएम को पेशी पर कोर्ट में ले जाने के बजाए दोनों सिपाही उसकी बहन नरगिस पत्नी राशिद निवासी मोहल्ला आजाद नगर पाकबाड़ा मुरादाबाद ले गए। जहां से इन दोनों की अभिरक्षा में होने बाद फहीम उर्फ एटीएम अपनी पत्नी के संग फरार हो गया। इन दोनों सिपाहियों को कमरे में बंद कर दिया गया था।
कर्तव्य पालन में बरती गई लापरवाही और कार्य के प्रति उदासीनता के लिए दोनों सिपाहियों को दोषी माना गया है। वहीं इसी मामले में बिजनौर पुलिस लाइन में तैनात मुंशी अशोक कुमार को भी निलंबित किया गया है। आरोप है कि मुंशी अशोक कुमार ने दोनों सिपाहियों की ड्यूटी फिर से लगा दी थी। जबकि एक बार पहले भी दोनों सिपाही फहीम को पेशी पर ले जा चुके हैं। जबकि दोबारा एक ही बंदी को पेशी पर ले जाने के लिए ड्यूटी नहीं लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें