फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Change: माटी कला का बदला स्वरूप, दफ्तर की मेज पर सज रहे मिट्टी के गिलास और बोतलें 

Sat, 04 Jun 2022 02:38 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला प्रजापति ने विकास भवन सभागार में प्रजापति समाज को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमे अपने ट्रेंड को बदलना होगा।
विज्ञापन
मिट्टी के गिलास व बोतलें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला प्रजापति ने प्रजापति समाज को विकास भवन सभागार में संबोधित करते हुए कहा कि हमे अपने ट्रेंड को बदलना होगा। मटके से आगे निकलते हुए मिट्टी से घर के सजावट की वस्तुएं बनानी होगी। इससे मिट्टी भी कम लगेगी और आपकी आमदनी अधिक होगी।

 

अध्यक्ष ने लखनऊ में लगी प्रदर्शनी का जिक्र करते हुए कहा कि वहां एक मटका 100 रुपये में बिका। वहीं, मिट्टी से बनाई चार चिड़िया एक हैंगर पर टांगी हुई थी वह चार सौ रुपये में बिकी। इससे साफ है कि अपने को बदलाव लाना होगा। वहीं, अध्यक्ष ने कहा कि दीवाली पर अपने मिट्टी के दीपक में मोम रखकर बेचें। इससे काफी बदलाव आएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: कुत्ते की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए 250 लोग, काटा 11 किलो का केक, मालिक ने सुनाई दिल छूने वाली कहानी

उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन और प्रजापति समाज के बीच तालमेल नही रहेगा तो कोई लाभ नही मिलेगा। मोहनजोदड़ो सभ्यता में मिट्टी के बर्तन प्राप्त हुए। इसलिए आप शिल्पकार हैं। आपकी पहचान सालों पुरानी है। लेकिन आपको अधिकारियों से मिलकर सहयोग लेना होगा। वहीं, मिट्टी के पट्टे के लिए दस साल बाद नवीनीकरण कराना होता है। इसलिए सभी कार्य नियम के अनुसार करें। जिससे आपको कोई दिक्कत भी झेलनी न पड़े।
विज्ञापन


मिट्टी के बर्तन बीमारी से बचा रहे
मिट्टी के बर्तन के पीछे अब लोग भाग रहे है। इससे कैंसर आदि बीमारियों से बचा जा सकता है। प्लास्टिक के बर्तन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। चाय का आनंद कुल्हड़ में ही आता है। यह हानिकारक भी नहीं है।
विज्ञापन


फैशन डिजाइनर्स से करें संपर्क
हमें अपने उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए नए-नए आइडिया लाने होंगे। फैशन डिजाइनर्स से भी जुड़ सकते हैं। उनके लिए मिट्टी के कुछ उत्पाद बनाकर दे सकते हैं। वहीं, हम रोडवेज और रेलवे में भी कुल्हड़ बेचने के लिए संपर्क कर सकते है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें