फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुल्हैडा में दो पक्षों के बीच संघर्ष में पांच घायल, 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जुल्हैडा में दो पक्षों के बीच संघर्ष में पांच घायल, 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

सरधना। जुल्हैडा में बाइक की साइड लगने व चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच शनिवार रात संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। घटना के 24 घंटे बाद रविवार रात पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
गांव जुल्हैड़ा निवासी दीपक पुत्र प्रमोद ने तहरीर देते हुए बाइक की साइड लगने व चुनावी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी बिना वजह गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष में रोबिन पुत्र प्रमोद पक्ष से चार लोग घायल हुए हैं, जबकि त्यागी पक्ष से भी एक युवक घायल हुआ है। इस मामले में पुलिस ने घटना के 24 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस ने दीपक पुत्र प्रमोद की तहरीर पर भोलू पुत्र रामपाल, राजा पुत्र सुधीर, मोनू व गौरव पुत्र बिरजू त्यागी, मुकुल पुत्र संजय त्यागी, विपिन पुत्र छोटेलाल त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
वहीं, दूसरे पक्ष से मोनू त्यागी पुत्र बृजमोहन त्यागी की तहरीर पर रोहित पुत्र प्रमोद, नितिन पुत्र बुद्धप्रकाश, मोनू पुत्र राजू, बंटी पुत्र विनोद, विपिन व ललित पुत्र रामपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एक पक्ष के लोगों का कहना था कि पहले पुलिस उनकी तहरीर पर रिपोर्ट ही दर्ज नहीं कर रही थी। रविवार रात उनकी रिपोर्ट दर्ज की तो दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी रिपोर्ट दर्ज कर ली। जो कि गलत है। इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें