फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले गली में साथ गाने आए, फिर दोस्त को मार दी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले गली में साथ गाने आए, फिर दोस्त को मार दी गोली
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। गांव अहमदपुरी में सोमवार सुबह शराब के नशे में दो दोस्तों के बीच कहासुनी हो गई। जिसमें से एक दोस्त ने दूसरे पर तमंचे से गोली चला दी। गोली पेट में लगी। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

गांव अहमदपुरी निवासी महिपाल (30) पुत्र उदल और गांव का ही एक युवक दोस्त हैं। आए दिन वह शराब पीकर गांव में घूमते रहते हैं। सोमवार सुबह करीब छह बजे दोनों शराब पीकर गांव की गलियों में गाना गाते हुए घूम रहे थे। चौपाल के समीप पहुंचे तो दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। जिस पर दोस्त ने तमंचे से महिपाल को गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। ग्रामीणों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर सीएचसी पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्र का कहना है कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें