फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू में आंबेडकर हॉस्टल के बाहर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू में आंबेडकर हॉस्टल के बाहर फायरिंग
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर के आंबेडकर हॉस्टल के बाहर रविवार रात दस बजे फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

रात में करीब दस बजे हास्टल के कमरों से छात्र बाहर आ गए। मेडिकल थाना इंस्पेक्टर संत शरण सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस ने टार्च की रोशनी में पुलिस ने हास्टल के आस पास का इलाका खंगाला, लेकिन कुछ हाथ नहीं आया।छात्रों से बात की तो कुछ छात्रों ने गोली जैसी आवाज होने की पुष्टि भी कर दी। पुलिस ने छात्रों के बीच विवाद को लेकर भी बातचीत की लेकिन सभी ने इंकार कर दिया। इसके बाद हास्टल के पास से निकल रहे एक रास्ते पर भी पुलिस ने तलाशी ली लेकिन कोई हाथ नहीं आया। काफी देर पूछताछ के बाद पुलिस सुबह दोबारा आने की बात कहकर लौट गई। मेडिकल पुलिस का कहना है कि छात्र फायरिंग होने की बात स्वीकार कर रहे हैं लेकिन फायरिंग करने वाले को किसी ने नहीं देखा। पुलिस फिलहाल मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें