फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: खंदक बाजार में भीषण हादसा, गैस लीक के बाद आग लगने से दो नवजात जिंदा जले

Sun, 28 Nov 2021 09:57 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

खंदक बाजार में इदरीश का परिवार रहता है। करीब सवा महीने पहले इदरीश के बेटे जुनेद की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। इसी दौरान करीब 21 दिन पहले इदरीश की दिल्ली निवासी बेटी शैला ने भी बेटी को जन्म दिया। दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था और सोमवार को अकीका का आयोजन होना था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना क्षेत्र के खंदक बाजार में रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सिलेंडर से गैस लीक होने के बाद आग लग गई, जिसमें दो नवजात जिंदा जल गए। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर आ गईं और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने आनन-फानन में दोनों नवजात को परिजनों की मदद से दफना दिया।

विज्ञापन

खंदक बाजार में इदरीश का परिवार रहता है। करीब सवा महीने पहले इदरीश के बेटे जुनेद की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। इसी दौरान करीब 21 दिन पहले इदरीश की दिल्ली निवासी बेटी शैला ने भी बेटी को जन्म दिया। दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था और सोमवार को अकीका का आयोजन होना था।

रविवार शाम घर में मेहमान आये हुए थे। खाना बन रहा था। तभी अचानक गैस सिलेंडर लीक होने के बाद आग लग गई और पूरे घर में फैल गई। इसी दौरान दोनों नवजात आग में जल गए और उनकी मौत हो गई। पल भर में खुशियां मातम में बदल गईं। देखते ही देखते दोनों जलकर कोयला बन गए। दोनो घर मे कोहराम मच गया। आसपास के लोगो की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गए। जुनैद व उसकी पत्नी का रोरोकर बुरा हाल था। सीओ ने परिजनों को समझाया और रात में ही उनकी मदद से नवजात के शवों को दफना दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें