फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीपीनगर में बदमाशों ने बरसाई गोलियां, एक युवक को लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
टीपी नगर में बदमाशों ने की फायरिंग, युवक घायल
विज्ञापन

मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र के भीम नगर में मंगलवार शाम घर के बाहर बैठे युवक पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। लगभग आठ राउंड फायर किए गए। एक गोली लगने से युवक घायल हो गया। हमलावर फायरिंग करते हुए पैदल ही फरार हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। हमलावरों की तलाश में पुलिस जुटी है। बदमाशों ने सुबह ही युवक को धमकी दी थी।
भीम नगर गली नंबर चार में प्रीतम सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार देर शाम वह अपने घर के बाहर चारपाई डालकर बैठा हुआ था। इसी दौरान हापुड़ रेलवे लाइन की ओर से आधा दर्जन हमलावर पहुंचे और फायरिंग कर दहशत फैला दी। हमलावरों ने प्रीतम सिंह पर गोली चला दी। एक गोली प्रीतम सिंह की दाहिनी जांघ में लगी, जबकि दूसरी पेड़ में लगी है।
विज्ञापन

वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने लोगों से भी पूछताछ की। जांच में सामने आया कि सुबह 5:00 बजे दो युवक पड़ोसियों के विवाद में आए थे। इस दौरान बीच-बचाव में प्रीतम सिंह वहां पहुंच गए थे। आरोप है कि इसी दौरान दोनों युवक प्रीतम को धमकी देकर गए और रात में 10:00 बजे आकर गोली मार दी।
विज्ञापन

कहीं अवैध शराब के धंधे में तो नहीं मारी गोली
टीपी नगर थाना क्षेत्र में कई शराब माफिया सक्रिय हैं। बीच-बीच में पुलिस-आबकारी विभाग दबिश की खानापूर्ति करते जरूर है। लेकिन अवैध शराब की बिक्री को रोकने में विभाग नाकाम रहा है। घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर ही शराब माफिया का भी घर बताया गया है। पुलिस जांच में जुटी है कि शराब तस्करी का मामला तो नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें