फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खड़ी कार में लगी आग, महिला अधिवक्ता सहित तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुर्ती में धमाके के साथ कार में लगी आग, हड़कंप
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के आरए बाजार में बृहस्पतिवार देर रात तेज धमाके के साथ एक कार में आग लग गई। वारदात के वक्त तीन संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। कार स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट की महिला अधिवक्ता सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आरए बाजार में रमनदीप सिंह परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे उनके घर के बाहर तेज धमाका हुआ। खिड़की से बाहर झांककर देखा तो उनकी कार आग की लपटों से घिरी थीं। वह बाहर निकले और आग बुझाने में जुट गए। कंट्रोल रूम पर दी गई सूचना के बाद दमकल की गाड़ी वहां आई और आग बुझाने का काम किया। तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस की मौजूदगी में उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो तीन संदिग्ध उसमें भागते समय कैद हो गए। उन्होंने युवकों की पहचान संदीप, मोहित उर्फ फुर्री और एक अज्ञात के रूप में की और थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कार स्वामी ने बताया कि तीनों युवक अक्सर तोपखाना निवासी सुप्रीम कोर्ट की महिला अधिवक्ता स्मिता के साथ देखे जाते हैं। यह महिला उनके क्षेत्र की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर आवारा कुत्तों को पाल रही है। यह कुत्ते रात के समय लोगों के पीछे दौड़ते हैं और उन पर हमला करते हैं। इसे लेकर उसका अक्सर क्षेत्रवासियों का विवाद होता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह भी विवाद हुआ था। उन्होंने भी विरोध जताया था। आरोप है कि बदला लेने के लिए महिला अधिवक्ता के इशारे पर ही तीनों युवकों ने आग लगाई है। इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर महिला अधिवक्ता सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें