पिछले सत्र में गन्ना विभाग सात माह पहले मोबाइल पर किसानों का गन्ना पर्चियों का मैसेज जारी करके गन्ने की तुलाई रिहर्सल कर चुका है। चीनी मिलों के नए पेराई सत्र के लिए अभी किसानों को पक्का कलेंडर वितरित होना शेष है।
जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि जिले के एक लाख नौ हजार गन्ना किसानों को गन्ना पर्चियों का मैसेज भेजा जाएगा। खरीद केंद्रों पर गन्ना तौल की तिथि से 72 घंटे से पहले गन्ना पर्चियों का मैसेज भेज जाएगा। सभी किसानों के समितियों पर मोबाइल नंबर मौजूद पहले से मौजूद है। किसानों को कोई परेशानी नजर नहीं आएगी।
गन्ना पर्चियों का मैसेज किसानों के लिए फायदेमंद
समिति के पर्ची वितरक गन्ने की पर्चियां किसानों को वितरण न करके क्रय केंद्र अथवा पंचायत घर- चौपालों पर रख देते थे। विरोधी संबधित किसानों की गन्ना पर्चियां गायब कर देते थे। सीधा किसान को गन्ना पर्चियों का मैसेज जाएगा। छोटे बडे़ मोबाइल पर मैसेज किसानों को मिलेगा। इससे किसानों को सुविधा रहेगी।
- राजवीर सिंह, पूर्व चेयरमैन शामली गन्ना परिषद।
गन्ना पर्चियों का वितरण करने के लिए अस्थाई कर्मचारी
गन्ना समिति - कर्मचारियों की संख्या
शामली 35
ऊन 15
थानाभवन 18
कर्मचारियों का कुल योग 68
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/