इसके बाद विधायक 33 केवी विद्युत उपकेंद्र शामली रोड पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार सभी गांवों में 18 घंटे सप्लाई देने का दावा कर रही है, तो फिर केवल तीन गांवों से सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है।
उन्होंने एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं होने पर बिजलीघर पर ताला डालकर धरना देने की चेतावनी दी। इससे पहले नाहिद हसन ने अधीक्षण अभियंता शामली से भी फोन पर वार्ता करते हुए ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने को कहा।
एसडीओ अतुल यादव ने बताया कि तीन गांवों की सप्लाई खेतों की लाइन से जुड़ी। यहां 12 से 14 घंटे की सप्लाई हो रही है। विधायक उनके पास आए थे। उन्होंने उच्चाधिकारियों से बात की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/