फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद में सात जगह चक्का जाम करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत बंद में सात जगह चक्का जाम करेंगे किसान
विज्ञापन

- किसानों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। तीन कृषि कानूनों की वापसी और एमएसपी को कानूनी जामा पहनाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। जिले में किसान सात जगह चक्का जाम करेंगे।
भाकियू के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी और प्रवक्ता बबलू जिटौली ने बताया कि मेरठ-पौढ़ी हाईवे पर छोटा मवाना पुलिस चौकी के पास और बहसूमा, एनएच-58 पर सिवाया टोल प्लाजा, मेरठ-करनाल मार्ग पर नानू गंगनहर पुल और दबथुआ, मेरठ-बागपत रोड पर जानी और मेरठ-दिल्ली रोड पर परतापुर तिराहा पर चक्का जाम किया जाएगा। बाजार बंद कराने के लिए व्यापारियों से अपील की जाएगी। कर्मचारी संगठन भी मोर्चा के साथ भारत बंद के समर्थन में आ गए हैं। कर्मचारी संगठनों के सहयोग से सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप गन्ना आयुक्त से मिले किसान
मेरठ। दौराला मिल गेट पर गन्ना इंडेंट प्रक्रिया सुधरवाने की मांग को लेकर भाकियू नेताओं ने उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र से मुलाकात की। संजय दौरालिया ने बताया कि दौराल शुगर मिल गांवों के सेंटरों पर तो रोजाना गन्ना इंडेंट जारी करता है, लेकिन मिल गेट पर तीन से चार दिन में इंडेंट जारी करता है। इसे आगामी पेराई सत्र में सही कराया जाए। इस दौरान महकार सिंह, उपेंद्र प्रधान, संजय पनवाडी, सीपी सिंह इकलौता, राकेश इकलौता, प्रवीण बड़कली और डॉ विकास वलीदपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें