बंदरों के हमले में गंगनहर में गिरा किसान, मौत
परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम पूठी में बंदरों के हमले के दौरान एक व्यक्ति की गंगनहर में गिरकर डूबने से मौत हो गई। व्यक्ति परिवार के साथ बुग्गी से चारा लेने जा रहा था। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सतीश (50) पत्नी सावित्री और बेटे अंकित के साथ पशुओं के लिए चारा लेने खेत जा रहा था। नहर पटरी पर पहुंचा तभी बंदरों के झुंड ने किसान पर हमला बोल दिया। किसान बंदरों से बचकर नहर की पटरी पर भागने लगा। इसी दौरान पैर पिसलने से वह नहर में गिर गया। इस पर पत्नी व पुत्र ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने किसान को नहर में तलाशने का प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद नहर झाल के पास सतीश का शव मिला। कार्रवाई से इनकार करने पर पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। बाद में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से पत्नी और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
कच्ची शराब के साथ युवक दबोचा
हस्तिनापुर। थाना पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र के गांव लतीफपुर से 40 कच्ची अवैध शराब और स्कूटी के साथ युवक को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान लतीफपुर से गुरदास सिंह पुत्र ध्यान सिंह को गिरफ्तार किया गया। संवाद