फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडाफोड़: एक रात में छापते थे पांच लाख से ज्यादा नकली नोट, दुकानों पर मिनटों में खपा देती थीं मां-बेटी

Wed, 06 Jan 2021 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- सावधान! नकली नोट बाजार में, ठीक से देखिएगा
- सरगना तीन बार नकली नोट के मामले में जा चुका है जेल
विज्ञापन
fake note
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावधान! बाजारों में दो हजार, पांच सौ, दो सौ और 100 के नकली चल रहे हैं। अगर चूक हुई तो आप नकली नोट ले बैठेंगे। इसलिए ऐसे नोट को लेने पहले तसल्ली जरूर कर लें।

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नकली नोट छापने का काम पिछले दो साल से कर रहे हैं। जिसका साइज, कलर और कागज असली नोट जैसा है। पुलिस का दावा है कि गिरोह का सरगना प्रशांत तीन बार नकली नोट छापने के मामले में जेल जा चुका है। इसके बाद भी प्रशांत ने नकली नोट छापने बंद नहीं किए।

आरोपियों ने बताया कि एक रात में पांच लाख से भी ज्यादा नकली नोट को तीन-चार लोग तैयार कर देते थे। पुलिस को अंदेशा है कि लाखों रुपयों से ज्यादा नकली नोट आरोपी बाजारों में सप्लाई कर चुके हैं। पुलिस ने नकली नोट की जानकारी बैंक मैनेजरों को दी है, बैंकों द्वारा नकली नोट से सावधान रहने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शामलीः पुलिस हिरासत में लिए गए युवक ने धारदार हथियार से खुद का गला रेता

मां-बेटी चलाती थी दुकानों में नकली नोट
पुलिस ने बताया कि नकली नोट छापने वालों का नेटवर्क दूर तक फैला हुआ है। पकड़ी गई मां-बेटी बाजारों में दुकानों पर नकली नोट को चला देती थी। बताया कि सिखेड़ा गांव की कई महिलाएं गैंग से जुड़ी हुई थी। सरगना प्रशांत के साथ विनोद फरार हैं, जोकि सिखेड़ा गांव इंचौली का निवासी है। विनोद की पत्नी नकली नोट को सप्लाई करने का काम को करती है।

जेल में हुई मुलाकात, फिर शुरू किया काम
एसपी देहात ने बताया कि दो साल पहले आरोपी प्रशांत गाजियाबाद पुलिस ने जेल भेजा था। वहीं पर उसकी मुलाकात सिकंदर नाम के युवक से हुई थी। सिकंदर का रिश्तेदार विनोद है, जोकि सिखेड़ा गांव का निवासी है।
विज्ञापन


जेल से बाहर आने के बाद ही प्रशांत ने सिकंदर से मुलाकात की और फिर विनोद के साथ गंगा नगर इलाके में नकली नोट बनाने का काम शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि जेल में जाने से पहले प्रशांत मेरठ बुलंदशहर हापुड़ दिल्ली समेत कई जगह पर 5 लाख रुपये से ज्यादा नकली नोट बाजार में चला चुका था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें