फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड नहर पटरी के किनारे एक्सप्रेस-वे किया प्रस्तावित

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ नहर पटरी के किनारे से निकलेगा एक्सप्रेसवे
विज्ञापन

मेरठ। शहर से गुजरने वाले एक्सप्रेसवे, हाईवे की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। वहीं अन्य कई प्रस्तावित हाईवे की संख्या भी जुड़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण की तरफ से एक और परियोजना को प्रस्तावित किया गया है। ये एक्सप्रेसवे बुलंदशहर के सनौता ब्रिज से शुरू होकर वाया मेरठ, अपर गंगा कैनाल से होते हुए मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में खत्म होगा। इसका प्लान भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण मेरठ से गंगा एक्सप्रेसवे की शुरूआत करेगा। इसके बाद ये उसकी दूसरी परियोजना के रूप में शामिल होने जा रहा है। इसमें बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर को शामिल किया गया है। इसे अपर गंगा कैनाल के दायीं तरफ से निकालने की योजना है। हालांकि दूसरी और कांवड़ नहर दायीं पटरी का निर्माण कार्य भी स्वीकृत है। यदि इसके साथ एक्सप्रेसवे का निर्माण भी शुरू होता है तो यह दोहरी सौगात होगी। इसमें मेरठ के गंगनहर किनारे के गांवों को लाभ मिलने जा रहा है। इसमें लैंड पार्सल के लिए भी भूमि को चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन

ये गांव हैं प्रस्तावित
सिवालखास, कुराली, नेक, जानी, भोला, पूठखास, जटपुरा, डूंगर गांवों से निकालने के लिए नक्शा तैयार किया गया है।
ये है खास
एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई - 147.8 किमी
परियोजना की कुल लागत - 8719 करोड़
इसमें 52 अंडरपास और सात आरओबी अंडरपास हैं।
नहर पर सात स्थानों पर पनबिजली स्टेशन का विस्तार
नहर, पर्यटन विकास और वाटर स्पोर्ट्स।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें