फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 नए मरीज मिले, पॉश इलाकों में पहुंचा संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
37 नए मरीज मिले, पॉश इलाकों में पहुंचा संक्रमण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को 37 मरीज कोरोना संक्रमित मिले। इनमें तीन साल के बच्चे से लेकर 65 साल तक की महिला शामिल हैं। इनमें 4 मरीज कैलाशपुरी के हैं। अब यहां मरीजों की संख्या 20 हो गई है, जबकि चार मरीज शहर की पॉश कालोनी मानसरोवर में मिले हैं।
गांव से शहर तक कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। अहम बात ये है कि शहर के हर क्षेत्र में इस समय कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराता नजर आ रहा है। शास्त्री नगर, गंगानगर, कंकरखेड़ा, रोहटा रोड, अंसल सुशांत सिटी, बागपत रोड आदि शहर के सभी बाहरी और भीतरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को कुल 4236 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 37 कोरोना संक्रमित पाए गए। जिस तरह कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू हुई है, वह आने वाले दिनों में कम्यूनिटी स्प्रेड की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। अकेले कैलाश पुरी में हीं पिछले तीन दिन में 20 मरीज मिल चुके हैं। अन्य इलाकों में भी लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। देहात क्षेत्र में भी मवाना और सरधना कसबे में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर मिला एक संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को स्पेशल सैंपलिंग अभियान जारी रखा। इसमें रेलवे स्टेशन पर 102 लोगों की एंटीजन और 18 की आरटीपीसीआर जांच की गई, जिसमें एक एंटीजन पॉजीटिव पाया गया। बस स्टेशन पर 60 लोगों एंटीजन और 14 की आरटीपीसीआर जांच की गई, लेकिन उसमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला। विशेष फोकस इलाके में 766 की एंटीजन और 585 की आरटीपीसीआर जांच की गई। आरटीपीसीआर जांच की अभी रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन

कैलाशपुरी से हटाई बैरिकेडिंग
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थानीय निवासियों के विरोध के बाद कैलाशपुरी से बैरिकेडिंग हटा दी है, जबकि यहां पर लगातार मरीज मिल रहे हैं। सभी संक्रमित मरीजों को होम क्वारंटाइन किया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें