फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएनजी पंप पर गैस डलवाने पहुचे टैंपू चालक व महिलाओ के साथ हुई छेडखानी,मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंपो चालक और साथियों ने महिलाओं से की छेड़छाड़, मारपीट
विज्ञापन

परतापुर (मेरठ)। परतापुर क्षेत्र में टेंपो से जा रहे बच्चों को अगवा करने की कोशिश का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मंगलवार शाम फिर सीएनजी पंप के पास महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और मारपीट हो गई। आरोप है कि पंप गैस डलवाने पहुंचे टेंपो चालक और उसके तीन साथियों ने शराब के नशे में दूसरे टेंपो में सवार महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणी की। विरोध करने पर मारपीट की गई। बाद में दो आरोपियों को पुलिस थाने ले र्गई, दो अन्य फरार हो गए।
अछरोंडा गांव की चार युवतियां शापिंग करने के बाद बेगमपुल चौपले से परतापुर के लिए टेंपो में बैठी थीं। टेंपो दिल्ली रोड स्थित सीएनजी पंप पर पहुंचा। इसमें चार युवक शराब के नशे में थे। इसी दौरान यहां पहले से खडे़ टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलटने से बच गया। इसका विरोध किया तो शरबी युवकों ने इस टेंपो चालक के साथ मारपीट की। आरोप है कि बीचबचाव करने पहुंचीं महिला सवारियों के साथ भी मारपीट और छेड़छाड़ की गई।
विज्ञापन

ऐसा होते देखकर यहां मौजूद लोगों ने आरोपी युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने तक दो युवक फरार हो गए जबकि दो युवकों को पुलिस थाने ले गई। इनमें टेंपो चालक सरफराज और असलम निवासी काशी शामिल हैं।
विज्ञापन

---
महिलाओं को देख टेंपो में चलाते हैं अश्लील गाने
बेगमपुल से परतापुर क्षेत्र तक जाने वाले टेंपो चालकों की मनमानी बढ़ती जा रही है। इस घटना के दौरान सीएनजी पंप के कुछ कर्मचारियों और महिलाओं ने बताया कि टेंपो में सफर के दौरान युवतियों और महिलाओं के साथ चालकों का व्यवहार सही नहीं होता है। कुछ चालक तो महिलाओं को देखकर टेंपो में अश्लील गाने लगाते हैं। विरोध करने पर सवारी को बीच में ही उतारकर छोड़ देते हैं। पुलिस को ऐसे टेंपो चालकों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें