फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव परिणाम 2022: भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल बोले-51 हजार का टीका, 1.25 लाख  से होगा अभिषेक

Thu, 10 Mar 2022 03:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ कैंट सीट पर 17 वे राउंड के बाद कैंट विधानसभा सीट का चुनाव पूरी तरह भाजपा के पक्ष में मुड़ गया। हार निश्चित होने पर बसपा प्रत्याशी अमित शर्मा मतदान केंद्र से बाहर निकल गए।
विज्ञापन
अमित अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ कैंट सीट से भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल बोले की छावनी क्षेत्र के मतदाताओं ने जाति धर्म से ऊपर उठकर विकास को मुख्य मुद्दा मानते हुए मतदान किया है। जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। हर बूथ से भाजपा को भारी संख्या में मत प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन


स्वयं प्रधानमंत्री ने मेरठ की जरूरतों को समझा और उनका समाधान कराया है। 16 राउंड के बाद अमित अग्रवाल ने कहा कि 51000 का टीका हो चुका है। सवा लाख से अधिक मतों से जीत निश्चित है। अमित अग्रवाल ने कहा कि हम छावनी क्षेत्र में रहने वाला एक एक व्यक्ति से परिचित है। में जनता का परखा हुआ विधायक हु। बीते कुछ वर्षों से जो लोगों की मुख्य समस्याएं हैं उन्हें शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: UP Election Result: पश्चिमी यूपी की छह सीटों पर चल रहा जबरदस्त मुकाबला, सरधना में अतुल प्रधान ने संगीत सोम को पछाड़ा
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी के गले लगे बसपा प्रत्याशी
17 वे राउंड के बाद कैंट विधानसभा सीट का चुनाव पूरी तरह भाजपा के पक्ष में मुड़ गया। हार निश्चित होने पर बसपा प्रत्याशी अमित शर्मा मतदान केंद्र से बाहर निकल गए। मतदान केंद्र के बाहर अमित अग्रवाल को आता देख बसपा प्रत्याशी अमित शर्मा ने गले लग कर उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी। अमित अग्रवाल ने अमित शर्मा का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


सहारनपुर में मना जीत का जश्न
सहारनपुर की देवबंद विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजेश सिंह जीत गए हैं। अभी प्रशासन ने घोषणा नहीं की है। नकुड विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी सपा प्रत्याशी डॉक्टर धर्म सिंह सैनी से 328 वोटों से आगे हैं। अभी डाक मत नहीं जुड़े हैं। सहारनपुर जनपद की रामपुर मनिहारान सुरक्षित सीट से भाजपा विधायक देवेंद्र निम जीत गए हैं। उन्होंने बसपा के रविंद्र कुमार को करीब 20 हजार वोटों से पराजित किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें