मतदान केंद्रों के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टियां
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर लोकसभा सीट पर 1855310 मतदाता हैं, जबकि कैराना लोकसभा सीट में आने वाले दो विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की संख्या 746666 है। जनपद के 2708 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। इनमें से 746 क्रिटिकल मतदेय स्थल है।
मतदान को सुचारू कराने के लिए जिले को 22 जोन एवं 216 सेक्टर में बांटा गया है। चुनाव को स्वतंत्र, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक कराने के लिए 1377 मतदेय स्थलों पर वैबकास्टिंग कराई जाएगी। जनपद में सुरक्षा की दृष्टि से 17 हजार जवान तैनात रहेंगे।
मतदान केंद्रों के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टियां
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग बूथ तैयार कर लिए गए हैं। गुरुवार को सुबह सात बजे से पोलिंग पार्टियां जनता रोड स्थित वेयर हाउस परिसर से मतदान केंद्रों के लिए रवाना होना शुरू गईं। - डॉ. अर्चना द्विवेदी, उप निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन।