फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत पर भारी प्रदूषण: खेतों में न जलाएं पराली, गांवों में लोगों को जागरूक कर रहे गन्ना विभाग के अधिकारी

Wed, 24 Nov 2021 02:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

दिल्ली-एनसीआर में वायु की खराब होती जा रही गुणवत्ता को लेकर सुप्रीम कोर्ट लगातार फटकार लगा रहा है। वहीं मेरठ में गन्ना अधिकारी गांव गांव में जाकर किसानों से खेतों में पराली नहीं जलाने की गुजारिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी डा. योगेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में गन्ना विभाग के अधिकारी लगातार गांवों में जाकर किसानों से गन्ने की पत्ती और धान की पराली को खेत में न जलाने की गुहार लगा रहे है। किसानों को इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया जा रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में वायु की खराब होती जा रही गुणवत्ता को लेकर सुप्रीम कोर्ट लगातार सरकारों को फटकार लगा रहा है। इससे चेते विभागों ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। गन्ना विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार गांवों में पहुंचकर किसानों को जागरूक कर रहे हैं।

मंगलवार को जिला गन्ना अधिकारी डॉ दुष्यंत कुमार ने कृषि विज्ञान केंद्र हस्तिनापुर में आयोजित गोष्ठी में आए किसानों को गन्ने की सूूखी पत्तियों का प्रबंधन, गन्ना आधारित सह फसल करने आदि के बारे में बताया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: अखिलेश और जयंत की मुलाकात ने बढ़ाई दावेदारों की धड़कनें, सीटों पर संशय जल्द होग खत्म

विज्ञापन

 डीसीओ ने आसपास के कई गांवों में पहुंचकर किसानों से पत्ती न जलाने की अपील की। डॉ दुष्यंत कुमार ने बताया कि गन्ना विभाग कर्मी गांवों में पहुंचकर किसानों को पर्यावरण बचाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। 

पत्ती और पराली जलाने से खेत की मिट्टी के पोषक तत्वों को होने वाले नुकसान के बारे में बताया जा रहा है। अब पहले के मुकाबले पत्ती जलाने में काफी कमी देखी जा रही है। 

25 लाख का जुर्माना अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई : डॉ. योगेंद्र
शहर में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए डीएम द्वारा गठित टीम क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय के साथ मिलकर कार्रवाई कर रही है। एनसीआरटीसी पर 25 लाख का जुर्माना लगाया है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी डा. योगेंद्र कुमार का कहना है कि यह अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। वायु प्रदूषण को रोकने के लिए छह टीमें लगी हैं। प्रत्येक दिन की रिपोर्ट बनाकर बोर्ड मुख्यालय भेजी जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें