फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: अखिलेश और जयंत की मुलाकात ने बढ़ाई दावेदारों की धड़कनें, सीटों पर संशय जल्द होग खत्म 

Wed, 24 Nov 2021 12:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की मुलाकात ने दावेदारों की नींद उड़ा दी है। जयंत चौधरी के ट्वीट करने के बाद से मुलाकात की जानकारी होते ही दावेदारों ने अपने आकाओं को फोन घुमाने शुरू कर दिए। वहीं चर्चा है कि दोनों ही नेताओं के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर जल्द ही सहमति बनने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
जयंत चौधरी व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह की मुलाकात ने दोनों दलों के टिकटार्थियों की बेचैनी बढ़ा दी है। दोनों की ओर से किए गए ट्वीट के बाद टिकट के दावेदारों की नजर मुलाकात के नतीजों पर टिक गई। हालांकि गठबंधन का एलान और सीटों के आवंटन की अभी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकन सोशल मीडिया पर चल रही खबरें वायरल होने के साथ दावेदार सक्रिय हो गए हैं। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में सपा और रालोद के बीच गठबंधन होना तय है। लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई । मंगलवार को रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर फोटो ट्वीट करते हुए ‘बढ़ते कदम’ लिखा।

उधर, अखिलेश यादव ने भी ‘ जयंत चौधरी के साथ बदलाव की ओर’ लिखकर फोटो ट्वीट किया। दोनों नेताओं की मुलाकात की जानकारी जैसे ही रालोद-सपा नेताओं को मिली तो बेचैनी बढ़ गई। दोनाें दलों के बीच गठबंधन से चुनाव लड़ने को लेकर यह मुलाकात हुई है, यह दोनों नेताओं के ट्वीट से लगभग साफ हो गया है। लेकिन अभी किसी ने भी इसकी अपनी तरफ से घोषणा नहीं की है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार बने पिता, पत्नी नूपुर ने दिया बेटी को जन्म 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रालोद के खाते में 40 सीट
गठबंधन के साथ ही सीटों के बंटवारे की खबरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जिसमें बताया जा रहा है कि सपा ने रालोद को 40 सीटें दी हैं, लेकिन इनमें भी चार सीटों पर प्रत्याशी जहां रालोद का होगा, तो सिंबल सपा का रहेगा। लेकिन इन खबरों में कौन सी विधानसभा रालोद के खाते में होगी, यह स्पष्ट नहीं किया गया है। 

छह सीटों में बंटवारे पर टिकी नजर
जिले की मुजफ्फरनगर सदर, खतौली, बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी सुरक्षित और मीरापुर सीट को लेकर भी फैसला होना है। दोनों दलों में टिकटार्थियों की लंबी लाइन लगी हुई है। इनमें चरथावल सीट पर सबसे ज्यादा दिलचस्प होड़ मची हुई है। टिकट के दावेदारों की नजर भी दोनों दलों के नेताओं की मुलाकात पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें