फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का डंक : मेरठ मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में 24 कूलरों में मिला लार्वा, चार लाख घरों में बुखार से तपते मिले दो हजार से ज्यादा लोग

Mon, 13 Sep 2021 12:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मेडिकल कॉलेज के हॉस्टलों में 24 कूलरों में व फाजिलपुर, अनूपनगर और न्यू सैनिक विहार कालोनी में 34 घरों में मच्छरों का लार्वा मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने कुल 35 नोटिस दिए हैं। मेडिकल कॉलेज की वार्डन को भी नोटिस दिया गया है। वहीं कूलरों की सफाई नहीं कराने पर जुर्माने की कार्रवाई भी की जाएगी। बता दें कि इन दिनों मेरठ मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भी मरीजों की भारी भीड़ नजर आ रही है। 
विज्ञापन
मेरठ में डेंगू: मेडिकल कॉलेज में ओपीडी में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में डेंगू के मरीजों के इलाज के सबसे बड़े केंद्र एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज का ब्वायज हॉस्टल मच्छरों के लार्वा से भरा पड़ा मिला। जिला मलेरिया विभाग की टीम ने रविवार को यहां 26 स्थानों पर कूलरों की जांच की, जिनमें से 24 में लार्वा मिला। यहां की वार्डन को नोटिस जारी किया गया है। 24 घंटे के भीतर सभी कूलरों की सफाई नहीं कराई गई तो जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की टीम के 4,17,023 घरों का सर्वे में अब तक 2208 लोग बुखार से तपते हुए मिले हैं। वहीं इन दिनों मेरठ मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भी बुखार से पीड़ित मरीजों की भारी भीड़ नजर आ रही है। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ जिला मलेरिया विभाग की टीमों ने फाजिलपुर, अनूपनगर और न्यू सैनिक विहार कालोनी में भी घरों में जाकर जल पात्र खाली कराए। यहां 34 घरों में मच्छरों का लार्वा मिला। किसी के कूलर में था तो कहीं गमलों में, चिड़ियों को पानी पिलाने वाले पात्र, छतों पर पड़े जूतों और टायरों में भी लार्वा मिला। इन घरों में नोटिस दिया गया है। इस तरह कुल 35 नोटिस दिए गए हैं।

जिला मलेरिया अधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में ब्वायज हॉस्टल में एक स्थान पर सबसे ज्यादा लार्वा मिले हैं। नियमानुसार अगर दोबारा निरीक्षण के दौरान पानी भरा हुआ और उसमें लार्वा मिलता है तो नगर निगम पांच से पांच हजार रुपये तक जुर्माना वसूल सकता है। तीसरे बार निरीक्षण में ऐसा मिलने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

डेंगू के तीन नए मरीज मिले, सक्रिय केस 42
डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में रविवार को तीन नए मरीज मिले। अब तक 79 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 42 का इलाज चल रहा है, जबकि 37 मरीज ठीक हो चुके हैं। जो नए मरीज मिले हैं, वे मलियाना, जयभीमनगर और कंकरखेड़ा के रहने वाले हैं। इन स्थानों पर मलेरिया विभाग ने एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिंग कराई है।  

4,17,023 घरों का सर्वे, 2208 लोग मिले बुखार से पीड़ित
जिले में चलाए जा रहे सर्वे अभियान में अब तक 4,17,023 घरों का सर्वे पूरा हो चुका है, जिनमें 2208 लोग बुखार से पीड़ित मिले हैं। इनमें से 50 लोग ऐसे हैं, जिन्हें डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की 1306 टीमों ने रविवार को 'डोर टू डोर' जाकर 69049 घरों का सर्वे किया।

इनमें 310 लोग बुखार से पीड़ित मिले। इन लोगों की डेंगू और मलेरिया की जांच कराई जाएगी। इनके अलावा 45 साल से अधिक उम्र के 10611 लोग ऐसे मिले, जिन्होंने कोरोना से बचाव की वैक्सीन नहीं लगवाई है। 722 गर्भवती महिलाएं और दो साल तक के 2063 बच्चों ने रुटीन टीकाकरण नहीं कराया है। यह अभियान 16 सितंबर तक चलाया जाएगा। रविवार को अभियान का छठा दिन था। 

यह भी पढ़ें : बेटा बना हैवान: मामूली विवाद पर सोते हुए पिता को दी खौफनाक मौत, फरसे से काटे हाथ-पांव, खौफनाक थी वारदात
विज्ञापन

आज 30750 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य
सोमवार को 30750 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। 79 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। जिले में अब तक साढ़े 14 लाख से अधिक लोग पहली डोज लगवा चुके हैं, जबकि इनमें से पौने 5 लाख से अधिक को दोनों डोज लग चुकी हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि ऑनलाइन लाभार्थियों का टीकाकरण 10 से दो बजे के मध्य किया जाएगा। ऑनलाइन लाभार्थियों को प्रतीक्षा नहीं करनी होगी।

कोरोना के 3989 सैंपलों की जांच, सभी नेगेटिव 
रविवार को 3989 सैंपलों की जांच की गई, इनमें कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला। सक्रिय केस दो हैं। दोनों होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 66009 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 65166 की छुट्टी हो चुकी है। वहीं, ब्लैक फंगस के अब तक कुल 348 मरीज मिल चुके हैं। 321 लोगों की छुट्टी हो चुकी है। कोई सक्रिय केस नहीं है। 27 की मौत हो चुकी है। 

सीएमओ ने किया पीएचसी का निरीक्षण
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन और मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने रविवार को जिले के तीन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इनमें नगरीय पीएचसी कंकरखेड़ा, साबुन गोदाम तथा मलियाना शामिल हैं। घर-घर में किए जा रहे सर्वे की जानकारी की। निर्देशित किया कि डेंगू व मच्छर जनित बीमारियों के संभावित मरीजों की जांच कराएं और उनका उपचार करें। सभी सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें