पुलिस को गुमराह करता रहा हत्यारा, सख्ती करने पर उगला सच
पुलिस के पहुंचने पर पहले तो आरोपी बेटे ने कहा कि रात में उसे बदमाशों द्वारा बंधक बना दिया गया था और उसके पिता की हत्या कर बदमाश फरार हो गए। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना की जानकारी देते हुए खुद पिता की हत्या करना कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने थोड़ी दूर जाकर ही पूर्व प्रधान के खेत से फरसा बरामद कर लिया।
हैवान बने बेटे ने अपने पिता की हत्या बहुत ही निर्ममता से की है। उसने पिता की गर्दन पर भी फरसे से कई वार किए गए हैं। यहां तक कि पैर और हाथ कटे हुए हैं। यही नहीं, आरोपी बेटे न पिता के शरीर पर एक भी कपड़ा तक नहीं छोड़ा। इस वारदात को जिसने भी देखा वह यही कह रहा था कि हे भगवान ऐसे बेटे किसी को न दे जो अपने पिता को इतनी बर्बरता से मार दे।