फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : देहरादून पुलिस का सोतीगंज में छापा, कबाड़ी अबरार और मोहम्मद एहसान की तलाश में जुटी टीम

Fri, 01 Apr 2022 12:44 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

अबरार कबाड़ी गैंगस्टर के मामले में जेल जा चुका है। देहरादून पुलिस अबरार और मोहम्मद एहसान की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
meerut police, sotiganj , Rahul kala, सोतीगंज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून पुलिस ने गुरुवार को सोतीगंज में गैंगस्टर के आरोपी हाजी इकबाल के बेटे अबरार कबाड़ी के रविंद्रपुरी स्थित गोदाम पर छापा मारा। पुलिस को जानकारी हुई कि वह जेल में बंद है। इसके बाद पुलिस ने मोहम्मद एहसान कबाड़ी के यहां भी छापा मारा। हालांकि पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। इस कार्रवाई के दौरान सदर बाजार पुलिस भी देहरादून पुलिस के साथ रही। 

विज्ञापन


देहरादून से चोरी और लूट के वाहनों का कटान अबरार कबाड़ी और मोहम्मद एहसान और उनके गुर्गों द्वारा रविंद्रपुरी में किया जा रहा था। इस मामले में देहरादून की क्राइम ब्रांच जांच कर रही है। देहरादून पुलिस आरोपी के गैर जमानती वारंट लेकर आमद दर्ज कराने सदर बाजार थाने पहुंची। यहां से टीम सदर बाजार पुलिस के साथ सबसे पहले सोतीगंज पहुंची। 

यह भी पढ़ें: अफसर भी हैरान: पूर्व मंत्री याकूब की फैक्टरी से पकड़ा गया पांच करोड़ का मीट, 19 घंटे की कार्रवाई में बड़ा खुलासा, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


टीम को पता चला कि अबरार कबाड़ी गैंगस्टर के मामले में जेल जा चुका है। इस पर पुलिस ने यहां नोटिस तामिल कर दिया। इसके बाद मोहम्मद एहसान कबाड़ी के यहां भी ताबड़तोड़ दबिश दी लेकिन, आरोपी हाथ नहीं लगा। जिसके बाद टीम वापस लौट गई। 

यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: जेसीबी लेकर पहुंची पुलिस, दुष्कर्म के आरोपियों के घरों में तोड़फोड़, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


देहरादून में मोहम्मद एहसान और अबरार कबाड़ी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। देहरादून पुलिस भी पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल कर रही है। सदर बाजार पुलिस का कहना है कि अबरार कबाड़ी और मोहम्मद एहसान के यहां छापा मारा था। थाने में आमद दर्ज कराकर पुलिस छापा मारकर वापस लौट गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें