फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepa Murder Case: तीन माह में हुआ प्रेम कहानी का अंत, पति ने मारकर जलाया शव

Tue, 30 May 2023 10:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में दीपा दहिया की प्रेम कहानी का मात्र तीन माह में खौफनाक अंत हो गया। जिस साजन के साथ उसने जाति का बंधन तोड़कर कोर्ट मैरिज की उसी ने दीपा की जान ले ली। यही नहीं गुपचुप शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन
दीपा व साजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम की दीपा दहिया (24) की प्रेम कहानी का सवा तीन महीने में ही अंत हो गया। मेरठ निवासी जिस साजन के साथ उसने जाति का बंधन तोड़कर कोर्ट मैरिज की, उसी ने पैसे के लालच में दीपा को मार दिया। गुपचुप अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


दीपा की मां ने सोमवार को कंट्रोल रूम को फोन कर इसकी जानकारी दी तो मेडिकल पुलिस पहुंची। दीपा का पति साजन और उसके परिवार वाले घर पर ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। आज दीपा की मां मेडिकल थाने पहुंचकर तहरीर देंगी। 

कोर्ट मैरिज
गुरुग्राम के चंद्र बुढ़ेड़ा गांव की अनिता दहिया ने बताया कि उनकी बेटी दीपा दहिया एक अस्पताल में नौकरी करती थी। उसकी मुलाकात खुद को एक कंपनी में सुपरवाइजर बताने वाले मेरठ के साजन उर्फ गौरव से हुई। दोनों के बीच प्रेम हो गया। फोन पर बातें होने लगीं। दीपा ने मां को बताया कि साजन उससे शादी करना चाहता है।
 

कोर्ट मैरिज की
साजन के अनुसूचित जाति समाज से होने के कारण उसके पिता जगत सिंह ने विरोध कर दिया। इस पर दीपा और साजन ने प्रेम विवाह कर लिया। मां को बताया कि उसने 10 फरवरी को कोर्ट मैरिज कर ली है।
 

सिम - फोटो : Istock
अनिता के मुताबिक कुछ दिन वे दोनों कहीं किराए पर रहे। इसके बाद पति उसे मेरठ शेरगढ़ी घर ले गया। 26 मई को दीपा की उनसे बात हुई तो उसने बताया कि मम्मी मैं बहुत दुखी हूं। साजन ने मुझसे पैसों के लिए शादी की। वह शराब पीकर पिटाई करता है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। इससे पहले भी साजन ने दीपा के मोबाइल का सिम तोड़ दिया था।

 

कॉल
दीपा ने किसी तरह दूसरा सिम लिया था। अनिता ने बताया कि उसके बाद से उनकी दीपा से बात नहीं हुई। सोमवार को उन्होंने मेरठ पुलिस को फोन कर बताया तो मेडिकल पुलिस पहुंची। साजन और उसके परिवार वाले घर से फरार मिले।
 

अंतिम संस्कार - फोटो : AmarUjala
पुलिस को मोहल्ले वालों ने बताया कि तीन दिन पहले दीपा को साजन गोद में उठाकर तबीयत खराब होने की बात कहकर ले गया था। उसके बाद पता चला कि उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसका गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन

मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
दीपा के पति और ससुराल वाले घर से फरार हैं। उसके परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वे आज मेरठ पहुंचेंगे। - अरविंद कुमार चौरसिया, सीओ सिविल लाइन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें