फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: मां के आंचल से बेटे को छीन ले गई मौत, बहन ने बांधी थी राखी, अब रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 16 Aug 2022 09:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मां की गोद से मासूम बेटा छिन गया। सांप के डंसने से उसकी मौत हो गई। वहीं मां और उसकी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं कि मां की गोद या आंचल में बच्चा सबसे अधिक महफूज होता है, मगर मां के पास चैन से सो रहे बेटे यक्ष उर्फ नवीन (9) की जिंदगी कुछ ही पलों में खत्म हो गई। उसे शुक्रवार रात एक सांप ने डंस लिया। मां और परिवार के अन्य लोग उसे अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन बचाया नहीं जा सका। दो दिन पहले ही यक्ष की कलाई पर राखी बांधने वाली बहन भी भाई की मौत पर बिलखती रही। परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


यह घटना है मेरठ के पल्लवपुरम फेज-2 की है। यहां पी-पॉकेट निवासी मुकेश का परिवार रहता है। मुकेश टैक्सी चलाते हैं। शुक्रवार रात उनका बेटा यक्ष घर पर मां प्रीति के साथ सो रहा था। इसी दौरान अचानक एक सांप आया और उसे डंस लिया। इसकी भनक लगते ही मां की चीख निकल पड़ी। परिवार के अन्य सदस्य भी दौड़े। वहीं यक्ष की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। उसे आनन-फानन मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के अनुसार जहर तेजी से फैला और उसे बचाने का समय काफी कम मिला। यक्ष इकलौता बेटा था। वह जेएस एकेडमी पल्लवपुरम में कक्षा तीन का छात्र था।

अब किसे राखी बांधेगी बहन
यक्ष की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं बहन कृष्टि उर्फ किट्टू भी बार-बार बिलखते हुए यही कहती रही कि अब वह किसे राखी बांधेगी। किट्टू ने बताया कि भाई को बेनटेन वाला कार्टून कैरेक्टर बहुत पसंद था। उसने बेनटेन वाली ही राखी भी मांगी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक: शाहिद की हत्या से गांव में तनाव, पुलिसफोर्स तैनात, सिर्फ एक मोबाइल के लिए दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन


15 अगस्त को स्कूल में मिलना था पुरस्कार
परिवार के सदस्यों ने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में यक्ष को पुरस्कार मिलना था। राखी प्रतियोगिता में उसकी राखी को चुना गया था। यक्ष पढ़ने में भी काफी तेज था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें