फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार ने खोला था इंटर कॉलेज, छात्राओं के लिए आज तक नहीं आया फर्नीचर, स्कूल की हालत भी खराब

Tue, 19 Jan 2021 11:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
जमीन पर बैठकर पढ़ाई करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सपा सरकार में हापुड़ रोड स्थित पुराने कमेले की जगह बनाए गए राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को क्षेत्र की बेटियों की शिक्षा के लिए बड़ा कदम माना गया था। तीन मई, 2016 को इसका पहला शैक्षिक सत्र शुरू हुआ था। वर्तमान में कॉलेज में कक्षा छह से 12वीं तक की कक्षा में 1,635 छात्राएं पढ़ रही हैं। दूसरी तरफ पांच साल बाद भी कॉलेज को फर्नीचर नहीं मिल पाया है। कड़ाके की ठंड में भी छात्राएं टाट पर बैठकर पढ़ाने के लिए मजबूर हैं।

विज्ञापन


छात्राओं ने बताया कि टाट पर बैठने के लिए जूते कक्षा के बाहर निकालने पढ़ते हैं। बिना जूतों के फर्श पर बैठने से ठंड लगती है। यही नहीं, कॉलेज के कमरों की खिड़कियों के शीशे भी टूटे हुए हैं। सर्दी रोकने के लिए खिड़कियों पर कट्टे और गत्ता लगाकर काम चलाया जा रहा है। कॉलेज खत्म होने के बाद आसपास के लड़के परिसर में क्रिकेट खेलते हैं और इसके चलते खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं।

कमरे कम, साइंस लैब में चल रही क्लास
कोरोना काल में 9 से कक्षा 12 तक की छात्राओं को सशर्त कॉलेज आने की अनुमति है। कॉलेज में 9 से 12 तक 1050 पंजीकरण हैं। इनकी कुल 12 कक्षाएं चल रही हैं। कमरों की कमी के कारण साइंस लैब में क्लास चलाई जा रही है। हालांकि कॉलेज के बाहरी हिस्से में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा 10 कमरों का निर्माण शुरू कराया गया था। कमरों में निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत की गई थी। इसके बाद से निर्माण कार्य रुका हुआ है। यही नहीं, कॉलेज में तैनात 26 शिक्षकों में से 11 लंबे अवकाश पर चल रही हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा नाम, कारोबार और रुतबा, फिर क्यों उठाया यह कदम, आईएएस के भाई की आत्महत्या पर उठे सवाल

पता नहीं इंतजार कब खत्म होगा
कॉलेज में छात्राओं का फर्नीचर नहीं आ पाया। दो साल से सुना जा रहा है कि फर्नीचर का पैसा शासन के पास आ गया है लेकिन फर्नीचर नहीं आया है। - पूनम गोयल, प्रधानाचार्य, जीजीआईसी
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, बारिश के भी आसार, पढ़िए पूरा अपडेट


प्रदेश स्तर पर रुका है फंड
भारत सरकार द्वारा प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को 27 लाख रुपये का फंड जारी कर दिया गया है। फिलहाल, ये प्रदेश स्तर पर रुका हुआ है। - मो. तारिक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें