फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवाना शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू

विज्ञापन
मवाना शुगर मिल का पेराई सत्र शुरु करने के लिए पूजा अर्चना करते हुए। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना। मवाना शुगर मिल में सोमवार को गन्ना एवं मिल अधिकारियों ने केन कैरियर में गन्ना डालकर तथा मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना करके पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मवाना शुगर मिल के जीएम केन प्रमोद बालियान ने बताया कि हाल ही में बायलर में अग्नि छोड़ी गई थी। इसके बाद सोमवार को पेराई सत्र 2019-20 को शुरू करने के लिए आरके गंगवार अधिशासी निदेशक (आपरेशन) मवाना शुगर लि., जिला गन्ना अधिकारी दुष्यंत कुमार, गन्ना समिति चेयरमैन विनोद कुमार भाटी ने मिल में प्रथम बैलगाड़ी लेकर आए किसान राजकमल पुत्र भोपाल सिंह निवासी गांव ढिकौली का फूल माला, शाल व पुरस्कार प्रदान कर बैलगाड़ी को तौल कराकर किया।
इसके बाद मिल के यूनिट हैड संजय चौधरी, गन्ना महाप्रबंधक प्रमोद बालियान, वरिष्ठ अधिकारी वाईके चौहान, अभिषेक श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार, मनोज कुमार आदि के अतिरिक्त ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक शोबीर सिंह, गन्ना समिति सचिव प्रदीप कुमार शर्मा, समिति एवं काउंसिल के डायरेक्टर्स तथा क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों ने केन कैरियर में गन्ना डालकर विधि विधान के साथ पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर उदयवीर सिंह, विचित्रानंद वर्मा, दीपक कुमार, योगराज सिंह नबंरदार, अशोक चौधरी, सुभाष सिंह, अरुण बैनीवाल, मनोज कुमार, केके राघव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह, उमेश यादव, रणवीर सिंह, बिजेंद्र, ब्रह्म सिंह नागर, मेघराज सिंह, प्रेम सिंह ब्लॉक प्रमुख, प्रमोद चौधरी आदि काफी संख्या में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें