फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम पोर्टल पर व्यापारी नेताओं के व्यापार की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री, कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के व्यापार के संबंध में एक सोशल एक्टिविस्ट ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। जिसके बाद से संघ पदाधिकारियों में खलबली मची है। अध्यक्ष और महामंत्री के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कोषाध्यक्ष ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया है तो अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने हर हाल में चुनाव तय समय में कराने का दावा किया है।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री अरुण वशिष्ठ ने अध्यक्ष नवीन गुप्ता को रविवार देर रात पत्र लिखकर अवगत कराया कि संगठन की सूची से कुछ लोगों के नाम काटे जा रहे हैं। आरोप है कि इसकी सूचना स्वयं अध्यक्ष ने संबंधित समितियों को दी है। कोषाध्यक्ष को धमकी भरे फोन आ रहे हैं। साथ ही अध्यक्ष को मीडिया से किसी भी प्रकार का संबंध स्थापित करना अनुचित बताया। उन्होंने बताया कि बक्सर व्यापार संघ के महामंत्री एवं सोशल एक्टिविस्टि अंकुश चौधरी ने महामंत्री अरुण वशिष्ठ, उपाध्यक्ष दलजीत सिंह, कमल ठाकुर और कोषाध्यक्ष पवन मित्तल के व्यवसाय के संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। अंकुश चौधरी को उन्होंने अध्यक्ष का करीबी बताया। साथ ही अध्यक्ष द्वारा संगठन सदस्य के जमा शुल्क की रसीद मांगने पर भी आपत्ति जताई।
अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि महामंत्री ने जो पत्र लिखा है, उनके सवालों का जवाब देना अनुचित है। संगठन पदाधिकारियों की 5 नवंबर को बैठक बुलाने के लिए महामंत्री को आदेश दिया गया था। अगर बैठक नहीं हुई तो स्वयं अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर बैठक बुलाएंगे। 165 संस्थाओं का शुल्क जो मेरे द्वारा जमा किया गया है। उसकी रसीद के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अंकुश चौधरी के पिता रामपाल चौधरी और अरुण वशिष्ठ बहुत अच्छे मित्र रहे हैं। मेरठ कॉलेज चुनाव में अरुण वशिष्ठ की रामपाल चौधरी ने भरपूर मदद की थी। वह उनके बचपन के मित्र के पिता हैं। ऐसे में आरोप लगाने के पीछे कुछ और मकसद होने की संभावना है।
विज्ञापन

वहीं, बक्सर व्यापार संघ के महामंत्री एवं सोशल एक्टिविस्ट अंकुश चौधरी ने कहा कि मैं 696 एसोेसिएशन में सिर्फ एक सदस्य हूं। सोशल एक्टिविस्ट होने के कारण मैं तमाम तरह के मामलों में शिकायत करता हूं। अगर कोई गलत नहीं है तो पदाधिकारियों को किसी प्रकार से चिंतित नहीं होना चाहिए। यह सिर्फ संगठन का कार्यकाल आगे बढ़ाने की तैयारी मात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें