सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल में सबसे ज्यादा चोरी
पश्चिमांचल के सहारनपुर और मुरादाबाद जोन में सर्वाधिक बिजली चोरी होती है। बिजली चोरी रोकने के लिए भी सहारनपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल और बिजनौर आदि की बिजली काटी जा रही है। जितनी ज्यादा बिजली आपूर्ति होती है उतनी ही बिजली चोरी से कंपनी को राजस्व की चपत लगती है। कम बिजली आपूर्ति से बिजली चोरी का मीटर भी कम घूमता है।
इस माह ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति
जनपद औसत आपूर्ति
मेरठ 17:44 घंटे
सहारनपुर 16:41 घंटे
बागपत 17:55 घंटे
गाजियाबाद 17:26 घंटे
बुलंदशहर 17:57 घंटे
हापुड़ 17:10 घंटे
शामली 17:38 घंटे
मुरादाबाद 15:15 घंटे
संभल 16:37 घंटे
अमरोहा 15:31 घंटे
बिजनौर 16:44 घंटे
रामपुर 16:04 घंटे
नोएडा 17:21 घंटे
नोट : ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति शेड्यूल 18 घंटे का है।
पश्चिमांचल पर बिजली संकट का अभी ज्यादा असर नहीं है। हालांकि मांग और उपलब्धता में पहले के मुकाबले थोड़ी कमी आने से ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति का शेड्यूल थोड़ा प्रभावित हुआ है। यह संकट जल्द ही खत्म हो जाएगा। - अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एमडी पीवीवीएनएल मेरठ