पुलिस ने मामला संज्ञान में नहीं लिया। इसके बाद रात दस बजे इमरान और फरमान उर्फ पकौड़ी ने आधा दर्जन साथियों के साथ सलमान के घर पर हमला बोल दिया। कई राउंड हुई फायरिंग में सलमान और भाई शुऐब गोली लगने से घायल हो गए।
आरोपी मौके पर स्कूटी छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया व लिसाड़ीगेट थाना प्रभारी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
पार्टी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल
ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम में बर्थडे पार्टी में हुई हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर लाइसेंस धारक राहुल तेवतिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी दिनेश चंद शर्मा ने बताया कि माधवपुरम निवासी दीपक के बेटे की बर्थडे पार्टी चल रही थी। दीपक के जीजा राहुल तेवतिया की लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग की गई। इसकी वीडियो वायरल हुई। डीएम को शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है।