फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडाली से युवती का सरेशाम अपहरण, जंगल घेरा

Sat, 12 Mar 2016 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुंडाली थानाक्षेत्र के अटौला गांव में शुक्रवार सरेशाम एक युवती को अगवा कर लिया गया। युवती की चीख पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण अपहरणकर्ताओं की कार के पीछे दौड़ पड़े। अपहरणकर्ताओं की कार बाबूगढ़ छावनी क्षेत्र के गांव मतनौरा के जंगल से पहले मोड़ पर पलट गई। उसके बाद बदमाश कार छोड़कर युवती को लेकर वहां से भाग गए। देर रात पुलिस ने बताया कि आरोपी मुजफ्फरनगर के है। कार मालिक के भाई को हापुड़ से हिरासत से लिया गया है। 
विज्ञापन

  पुलिस के मुताबिक अटौला गांव निवासी सुंदर पाल का गांव के बाहर घर है। शुक्रवार शाम सात बजे सुंदर की बेटी रेखा घर के बाहर नल पर पानी लेने गई थी। इस दौरान इंडिका सवार चार युवक पहुंचे और जबरन युवती को कार में घसीटकर ले गए। चीख पुकार सुनकर युवती के चचेरे भाई समेत अन्य परिजन कार के पीछे बाइक से दौड़ पडे़। वायरलेस सेट पर सूचना फ्लैश होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी डीसी दूबे फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। 
  पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया। आरोपी की कार बाबूगढ़ छावनी क्षेत्र के गांव मतनौरा के जंगल में पलट गई, लेकिन वह युवती को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें कुछ कागज मिले। पुलिस ने कार मालिक के भाई को हापुड़ से हिरासत मेें लेकर पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि युवती को अगवा करने वाले युवक मुजफ्फरनगर के बताए गए। आरोपियों को ट्रेस कर लिया। उनकी तलाश में पुलिस की एक टीम मुजफ्फरनगर रवाना हो गई। 
विज्ञापन

  कोट
युवती के अगवा होने की सूचना पर शहर में पुलिस फोर्स बाबूगढ़ छावनी इलाके में पहुंच गई है। युवती को अगवा करने वाले आरोपियों का पुलिस ने पता लगा लिया है। जिसकी जल्द गिरफ्तारी कर युवती को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन

डीसी दूबे, एसएसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें