मेरठ में कबाड़ी हाजी गल्ला की संपत्ति जब्त।
- फोटो : amar ujala
मेरठ में सोतीगंज के शातिर कबाड़ी हाजी गल्ला और उसके साथियों की घेराबंदी के लिये पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। गल्ला की संपत्ति के जब्तीकरण के लिये फाइल तैयार हो चुकी है, जिसकी एक कॉपी जीएसटी विभाग को भी भेजी गई है।
चोरी व लूट के वाहन काटने वाले हाजी गल्ला की नौ करोड़ की संपत्ति जब्त करने का दावा पुलिस कर रही है। तीन मकान व एक गोदाम सील किये गए हैं। एसपी सिटी व एएसपी कैंट ने लोगों से अपील की है कि गल्ला और उसके साथियों की संपत्ति के बारे में जो बताएगा, उसका नाम पता गोपनीय रखने के साथ पुलिस इनाम भी देगी।
इसके बाद गल्ला की संपत्ति के बारे में पुलिस को अलग-अलग नंबरों से जानकारियां मिलने लगी है। कैंट में गल्ला के गोदाम व दुकान भी बताई गई है, जिसकी पड़ताल करने में पुलिस लग गई। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान भी गल्ला और उसके बेटों ने महत्वपूर्ण बात बताई थीं। सोतीगंज के 150 कबाड़ियों की संपत्ति की जांच कराई गई है।
यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी हाजी गल्ला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, मुनादी के बाद अफसरों ने लगाई मकान-गोदाम पर सील
लखनऊ से भी ली जा रही जानकारी
अन्य जनपदों में भी गल्ला की संपत्ति का पता लगाया जा रहा है। मेरठ पुलिस ने आईजी रजिस्ट्रार लखनऊ से संपर्क किया है। ताकि जल्द संपत्तियों का विवरण जुटाकर कार्रवाई की जा सके।
यह भी पढ़ें: पति-पत्नी की मौत: घर से एक साथ उठीं अर्थी तो हर किसी की आंखें हुईं नम, बेटे ने एक ही चिता पर दी मुखाग्नि, तस्वीरें
गल्ला की बेनामी संपत्ति का विवरण पुलिस जुटाने का प्रयास कर रही है। कहां-कहां उसकी संपत्ति है, इसकी संभावना को तलाशते हुए लखनऊ में संपर्क किया जाएगा।
- विनीत भटनागर, एसपी सिटी