फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बढ़ता क्राइम: पहले किशोरी का अपहरण, फिर किया दुष्कर्म, पीड़िता की हालत गंभीर, हायर सेंटर के लिए रेफर

Fri, 22 Oct 2021 11:55 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उत्तर प्रदेश में क्राइम थम नहीं रहा है। आए दिन दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। अब शामली जिले में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की हालत गंभीर है और उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। झिंझाना कस्बे में शादीशुदा व्यक्ति ने एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। 

विज्ञापन

इसके बाद आरोपी फरार हो गया। किशोरी को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 

किशोरी के पिता के अनुसार पड़ोस में रहने वाला शादीशुदा व्यक्ति उसकी पुत्री का मुंह दबाकर अपने घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची। जिसके बाद परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पति-पत्नी की मौत: घर से एक साथ उठीं अर्थी तो हर किसी की आंखें हुईं नम, बेटे ने एक ही चिता पर दी मुखाग्नि, तस्वीरें
विज्ञापन


वहीं एसएसआई अनिल कुमार और एसआई प्रमोद कुमार भी हॉस्पिटल पहुंचे और पीड़िता के बयान लिए। पीड़ित किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी है। इसके बाद पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी हाजी गल्ला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, मुनादी के बाद अफसरों ने लगाई मकान-गोदाम पर सील

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें