आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
आफताब की सच्चाई
पुलिस का दावा, बलरामपुर निवासी आफताब ने गिरोह बना रखा है। वह दूसरे वर्ग की लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर अगवा करता है और फिर धर्मांतरण करा देता है। यह गिरोह बलरामपुर, बस्ती समेत कई जिलों में धंधा कर रहा है। जिससे लड़कियां असुरक्षित हैं। अब इस धंधे में पैर पसारने के लिए आरोपी आफताब लड़कियों को मेरठ में भी ला रहा था।
बताया गया कि आफताब हिंदू लड़कियों को अगवा करके बंधक बनाने और फिर उनका धर्मांतरण कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आफताब लड़कियों के साथ दुष्कर्म की वारदात भी करता था। बस्ती जिले की दो लड़कियों (15 व 22 उम्र) को बलरामपुर जिले निवासी आफताब अगवा कर ले आया। दोनों लड़कियों को आरोपी ने मवाना कस्बे में किराए का मकान लेकर बंधक बनाकर रखा हुआ था। बताया गया है कि आफताब ने दोनों लड़कियों का धर्मांतरण कराया और अब उनको एक समुदाय के युवकों को बेचने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया।