उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में लगातार दुष्कर्म के मामले में सामने आ रहे हैं। फिर से तीन मामले प्रकाश में आए हैं, कहीं शादी का झांसा देकर तो कही बंधक बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
केस - 1
शादी का झांसा देकर पांच साल किया दुष्कर्म
मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र के कक्केपुर निवासी एक युवक शादी का झांसा देकर युवती के साथ पांच साल तक संबंध बनाता रहा। बाद में युवक ने दूसरी युवती से शादी कर ली। पीड़ित युवती करीब एक साल पहले प्रेमी के घर पहुंची तो उसके साथ मारपीट की गई और उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे वह झुलस गई थी। उस समय पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की थी। अब फिर युवती सीओ से मिली और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मूलरूप से नोएडा निवासी युवती हाल में गुरुग्राम में रह रही है। उसने बताया कि मेरठ के कक्केपुर गांव का युवक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान करता था। दोनों के बीच दोस्ती होने पर वह लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से पांच साल तक दुष्कर्म किया। आरोप है कि कई बार युवक ने गर्भपात भी कराया। युवक ने करीब 15 महीने पहले दूसरी शादी कर ली। इसका पता युवती को चला तो वह 21 अगस्त, 2020 को आरोपी के गांव पहुंची, जहां युवक और उसके परिजनों ने उससे मारपीट की और मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे आग लगा दी थी, जिससे वह झुलस गई थी। पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन नंबर और थाने में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
वहीं आरोप है कि इस मामले को लेकर वह पुलिस प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। युवती सीओ से मिली और कार्रवाई की की मांग की है। सीओ आरपी शाही का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।