फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में धोखा: शादी की जिद करने पर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, प्रेमी और दोस्तों ने कबूला जुर्म, अभी नहीं मिली लाश

Thu, 09 Dec 2021 01:01 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

शादी की जिद करने पर एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका की हत्या कर डाली। इसके बाद बाद शव को ठिकाने लगा दिया। गिरफ्तार होने पर तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है।
विज्ञापन
प्रेमिका के शव की तलाश कर रही पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी करने की जिद पर अड़ी प्रेमिका की प्रेमी ने हत्या कर शव गंगा में फेंक दिया। पुलिस ने प्रेमी रोहित और उसके दोस्त सौरभ व राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। बुधवार को दिनभर पुलिस व पीएसी ने हस्तिनापुर स्थित भीमकुंड गंगा में सर्च अभियान चलाया, लेकिन शव बरामद नहीं हुआ।

विज्ञापन


हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के सैफपुर कर्मचंदपुर गांव की युवती कंचन शर्मा (22) पुत्री हरिशंकर शर्मा छह दिसंबर को घर से गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हस्तिनापुर कस्बा निवासी परचून दुकानदार रोहित व उसके दो दोस्त सौरभ और राहुल को बुधवार को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों ने पूछताछ में कंचन की हत्या कर भीमकुंड गंगा पुल से फेंकना स्वीकार किया। 

पुलिस के मुताबिक रोहित ने बताया कि कंचन शादी करने का दबाव बना रही थी, जिसके चलते उसने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। तीनों आरोपी शुरुआत में पुलिस को गुमराह करते रहे। कभी शव को जलाने तो कभी खेत में गाड़ने की बात कही। लेकिन सख्ती से पूछताछ की तो टूट गए। इसके बाद पुलिस और पीएसी की टीम ने नदी में शव की तलाश की। दिनभर गोताखोर लगे रहे, लेकिन शव नहीं मिला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार

विज्ञापन

कंचन करती थी प्यार, रोहित दे रहा था धोखा
कंचन बीए की छात्रा थी और कंप्यूटर कोचिंग के लिये रोजाना हस्तिनापुर कस्बे में आती थी। तीन महीने पहले उसकी मुलाकात रोहित से हुई। रोहित की परचून की दुकान से वह सामान खरीदती थी। इसी बीच दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। कंचन ने रोहित को 25 हजार रुपये की शॉपिंग भी कराई थी। कंचन रोहित के प्यार में थी, जबकि रोहित उसे धोखा दे रहा था। कंचन ने शादी करने की बात कही, तो वह आनाकानी करने लगा। पुलिस के मुताबिक युवती ने रोहित को मंगलवार को कॉल कर कहा था कि मैं आ रही हूं, मुझसे शादी करनी ही होगी। मंगलवार शाम वह रोहित के पास पहुंची। रोहित उसे कार में बैठाकर बहाने से जंगल में ले गया, जहां उसके दोस्त पहले से मौजूद थे। यहां रोहित ने कंचन की गला घोंटकर हत्या कर दी और नदी में शव फेंक दिया।

यह भी पढ़ें: Bipin Rawat: नहीं रहे सीडीएस बिपिन रावत, खबर सुनते ही गुरु हरवीर शर्मा को लगा गहरा सदमा

मैं भी जांच करने हस्तिनापुर पहुंचा था। पुलिस व एसओजी टीम दिनभर हस्तिनापुर में जांच करने में लगी थी। आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश करेंगे। अभी अपहरण की धारा लगाई है। शव बरामद होने पर हत्या की धारा बढ़ाएंगे। गुरुवार को भी सर्च अभियान चलेगा। - केशव कुमार, एसपी देहात 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें